Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Viral Video: एक बाइक पर सवार 5 युवक, ना पुलिस का खौफ ना मौत का डर, शहर में सरेआम कर रहे सर्कस
Breaking News

Viral Video: एक बाइक पर सवार 5 युवक, ना पुलिस का खौफ ना मौत का डर, शहर में सरेआम कर रहे सर्कस

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 10 2025 bilaspur bike video
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 5 युवक एक बाइक पर सवार होकर रोड पर चलते नजर आ रहे हैं। बाइक पर 3 युवक बैठे हुए हैं और दो युवक दोनों तरफ लटके हुए हैं।

By sarfraj memon

Publish Date: Wed, 15 Oct 2025 02:14:57 PM (IST)

Updated Date: Wed, 15 Oct 2025 02:18:34 PM (IST)

Viral Video: एक बाइक पर सवार 5 युवक, ना पुलिस का खौफ ना मौत का डर, शहर में सरेआम कर रहे सर्कस
एक बाइक पर सवार 5 युवक

HighLights

  1. 5 युवक एक बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रहे
  2. बाइक चलाते युवकों का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
  3. वीडियो में बाइक सवार युवक मुस्कुराते नजर आ रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में कुछ युवाओं के बीच पुलिस और प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। यातायात व्यवस्था को धत्ता बताते हुए खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाते घुम रहे हैं। ऐसे ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए एक वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं।

बिलासपुर में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे युवक। एक बाइक पर सवार होकर 5 युवक सड़कों पर कर रहे सर्कस। pic.twitter.com/evdn1zylqN

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 15, 2025

वीडियो में दिख रहा है कि युवक बिना किसी सुरक्षा के बाइक पर लटके हुए हैं। बिना हेलमेट के ये युवक मुस्कुराते हुए सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। यह लापरवाही उनकी और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी।

यह घटना शहर के सीपत चौक की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार युवकों में से कोई भी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। न तो हेलमेट पहना गया है और न ही ओवरलोडिंग के खतरे को नजरअंदाज करने का कोई पछतावा उनमें दिख रहा है।

यातायात नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर केवल दो लोगों को सवारी की अनुमति है, जबकि इन युवकों ने पांच लोग बैठाकर नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दी। ऐसी घटनाएं शहर में आम हो गई हैं। किशोर उम्र के युवक बिना लाइसेंस के बाइक चलाते हैं और सड़कों पर स्टंट या मस्ती करते नजर आते हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ महीनों में इसी तरह की लापरवाही के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ट्रैफिक एएसपी ने कार्रवाई की कही बात

ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि अगर यह वीडियो हाल की है, तो वाहन मालिक और चालकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की पहचान की कोशिश की जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत दें ताकि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें- आपसी विवाद को लेकर दामाद ने सुसराल में लगाई आग, ससुर की जलकर मौत, सास गंभीर घायल

अभिभावकों की अनदेखी से बढ़ रही हरकतें

अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसी लापरवाही क्षणिक आनंद तो दे सकती है, लेकिन इसके परिणाम बेहद घातक हो सकते हैं।





<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बहन से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या:भिलाई में दो दिन पहले दो युवकों पर चाकू से किया था हमला, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

April 27, 2026

दुर्ग में बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार:हिर्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

April 27, 2026

दुर्ग में बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार:हिर्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068910
Views Today : 62
Views Last 7 days : 977
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.