Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Villagers said – 50 trees were cut in Basera Khurd forest. | ग्रामीण बोले-बसेरा खुर्द जंगल में 50 पेड़ कटे: बलरामपुर में वन विभाग पर अनदेखी का आरोप, रेंजर बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Villagers said – 50 trees were cut in Basera Khurd forest. | ग्रामीण बोले-बसेरा खुर्द जंगल में 50 पेड़ कटे: बलरामपुर में वन विभाग पर अनदेखी का आरोप, रेंजर बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1d56f233 940f 437e 90dc 235d233234c1 1767331799904
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1d56f233 940f 437e 90dc 235d233234c1 1767331799904

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में जटादह जलाशय के पास जंगलों में बड़े पैमाने पर साल (सरई) के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप है। कटाई का यह क्षेत्र नवाडीह–डिंडो मुख्य सड़क से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

.

मामला ग्राम पंचायत बसेरा खुर्द का है। ग्रामीणों का आरोप है कि धमनी रेंज के अंतर्गत आने वाले इस जंगल क्षेत्र में 50 से अधिक सरई के पेड़ काटे जा चुके हैं। यह इलाका दुर्गम नहीं है और वन विभाग के कर्मचारियों की नियमित गश्त के दायरे में आता है।

इसके बावजूद लंबे समय से संगठित रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही थी। यह भी आरोप है कि आरा और पेड़ काटने वाली मशीनों का भी खुलेआम उपयोग किया गया। लेकिन जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी या जानबूझकर अनदेखी की गई। वहीं, रेंजर का कहना है कि मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध जटादह जलाशय

जटादह जलाशय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए जाना जाता है। नए वर्ष के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और पिकनिक मनाने वाले लोग पहुंचते हैं। बीते दिनों भी सैकड़ों की संख्या में लोग यहां आए थे, जिन्होंने जंगल में कटे हुए पेड़ों को देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

लगातार कटाई से बिगड़ रहा प्राकृतिक संतुलन

स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि लगातार हो रही जंगल कटाई से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता नष्ट हो रही है और जंगल धीरे-धीरे वीरान होते जा रहे हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में यह इलाका अपनी पहचान खो सकता है।

ग्रामीणों की मांग – पर्यटन स्थल के रूप में संरक्षण हो

ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग इस क्षेत्र को सुरक्षित कर इसे एक विकसित पर्यटक स्थल के रूप में संरक्षित करे और अवैध कटाई पर रोक लगाए। धमनी रेंज के रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके की जांच के लिए वन अमला भेजा जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076954
Views Today : 229
Views Last 7 days : 4277
Views Last 30 days : 11965
Total views : 107170
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.