Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

By adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7a49f9a1 34c8 4e13 a92a f545db9ea088 1782568346565
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7a49f9a1 34c8 4e13 a92a f545db9ea088 1782568346565
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली स्थित सिद्धि मोबाइल शॉप में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल फोन और एक नया मोबाइल लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उरगा थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दुकान संचालक ने बताया कि सिद्धि मोबाइल शॉप बरपाली में लंबे समय से संचालित है। शुक्रवार रात को वे दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे और ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। दुकान का छज्जा टूटा हुआ था और काउंटर व दराज का सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात संचालक ने तुरंत दुकान का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर रात में दुकान के छज्जे को तोड़कर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। अंदर घुसने के बाद उसने पहले काउंटर की दराज खंगाली। दराज में नगदी रकम न मिलने पर उसने रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल फोन और डिस्प्ले पर रखा एक नया मोबाइल उठाया। इसके बाद वह उसी टूटे हुए छज्जे के रास्ते से फरार हो गया। यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत चोरी की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया। फुटेज में चोर की हुलिया और हरकतें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी स्थानीय है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा में एक स्वीट्स की दुकान पर भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना की पूरी करतूत भी सीसीटीवी में कैद हुई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076954
Views Today : 229
Views Last 7 days : 4277
Views Last 30 days : 11965
Total views : 107170
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.