![]()
.
मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बालोद विकासखंड के ग्राम बिरेतरा निवासी आशाबाई ने विद्युत मीटर लगवाने की मांग की, वहीं रानीतराई निवासी बसंतराम ने आवास हेतु भूमि दिलाने का आवेदन दिया। कोबा निवासी संजय ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण, रमतरा निवासी चन्द्रभान ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता तथा भोजसिंह और हितेश्वरी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह अन्नूटोला के ग्रामीणों ने मुक्तिधाम से अतिक्रमण हटाने, ग्राम भीमाटोला के सरपंच ने स्कूल भवन निर्माण की मांग रखी।
<
