![]()
.
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालयीन छात्रों की रैली से हुई, जिसमें लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। रैली घड़ी चौक से प्रारंभ होकर सदर बाजार, मधु चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पर पहुंची। यहां पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर बालोद जिले के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही नगर सेना में नव चयनित महिला अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में देवेन्द्र डड़सेना, पर्यावरण के क्षेत्र में एमंत साहू, खेल के क्षेत्र में किशोर नाथ योगी और सामाजिक क्षेत्र में कोमल कुमार साहू शामिल हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने कहा कि इस आयोजन से जिले में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को बल मिलेगा। कार्यक्रम में कर्नल जेएसएस कक्कड़, टोप लाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, संतोष साहू उपस्थित थे।
<
