Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Video of youths blowing siren-hooter goes viral in Korba | कोरबा में सायरन-हूटर बजाते युवकों का वीडियो वायरल: कार और बाइक सवारों ने लोगों को किया परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग, जांच की तैयारी – Korba News
Breaking News

Video of youths blowing siren-hooter goes viral in Korba | कोरबा में सायरन-हूटर बजाते युवकों का वीडियो वायरल: कार और बाइक सवारों ने लोगों को किया परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग, जांच की तैयारी – Korba News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 01 01t145301969 1767259314
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार कार में पुलिस सायरन का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। यह घटना उद्योग एवं श्रम मंत्री के निवास स्थान के मुख्य मार्ग से दर्री की ओर जाते हुए हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

वायरल वीडियो में दिख रही कार का नंबर न तो शासकीय था और न ही टैक्सी परमिट का। युवकों की यह हरकत कानून का उल्लंघन मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह कार पहले भी कई बार सड़क पर तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए देखी गई है।

लोग अक्सर इसे किसी अधिकारी या बड़े नेता का वाहन समझते हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें सामान्य युवक सवार होते हैं जो अक्सर मुख्य सड़कों पर ऐसी हरकतें करते हैं।

50d9f804 dcbe 458a aabd b4e49d1aeb8d 1767258565078
d63ccde7 3c26 45bb 9b93 6988f8fb365b 1767258565078

बाइक सवार हुड़दंग मचाते दिखे

इसी तरह देर रात घंटाघर मुख्य मार्ग पर तीन बाइक सवार युवक भी हूटर और लाउडस्पीकर के माध्यम से सायरन बजाते हुए हुड़दंग मचाते दिखे। इनमें दो एक्टिवा और एक बाइक शामिल थी, जिन पर नंबर प्लेट भी नहीं थे। इन युवकों की हरकतों से राहगीर परेशान थे।

युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ये युवक सुभाष चौक से घंटाघर मार्ग होते हुए रवि शंकर मुख्य मार्ग की ओर निकल गए। बताया जा रहा है कि इनकी ऐसी हरकतें पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

शहर में ऐसी कई कारें भी हैं जिन पर ब्लैक फिल्म लगी हुई है और वे सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। पुलिस को ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

पुलिस आपराधिक गतिविधियों को रोकने और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके अतिरिक्त, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी निरंतर कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076835
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4139
Views Last 30 days : 11827
Total views : 107032
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.