![]()
.
जिले के खिलाड़ी वेदांत साहू आगामी 69वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (अंडर-17 वर्ग) में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जो कि 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी। वेदांत इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वेदांत साहू बालोद जिले के जगतरा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में कक्षा 10वीं के छात्र हैं और पिछले चार वर्षों से जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने अब तक 5 राष्ट्रीय और 6 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 11 पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। वेदांत आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी में प्रतिदिन कठिन परिश्रम कर रहे हैं। उनके कोच वासुदेव और खोगेश्वरी गेंद्रे उन्हें डाइट, फिटनेस और आधुनिक तकनीकी कौशल से प्रशिक्षित कर रहे हैं। वेदांत 20 नवंबर को बालोद से ईटानगर के लिए रवाना होंगे।
<
