.
स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले में मतदाता जागरूकता लाने व युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विविध अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने कहा है।
स्वीप गतिविधियों के पहले भाग में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ और अन्य प्रतियोगिताएं कराने कहा गया है। इसी तरह भाग दो में नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा मतदान एवं भयमुक्त वातावरण में लोकतंत्र के अधिकार पर आधारित मौलिक स्वलिखित नारे तैयार करने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उपर्युक्त गतिविधियों को अपलोड व पोस्ट कराने के सभी संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। प्रतियोगिता 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा एवं मतदाता जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यभर से सर्वश्रेष्ठ वीडियो अपलोड करने वाले प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
<
