Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Vaibhav became the city president and Rishabh became the rural president in Bilaspur. | बिलासपुर में वैभव शहर-ऋषभ बने ग्रामीण अध्यक्ष: BJYM में भी MLA अमर के पसंद की टीम; डिप्टी सीएम के समर्थक मायूस – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Vaibhav became the city president and Rishabh became the rural president in Bilaspur. | बिलासपुर में वैभव शहर-ऋषभ बने ग्रामीण अध्यक्ष: BJYM में भी MLA अमर के पसंद की टीम; डिप्टी सीएम के समर्थक मायूस – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 21 1 1766035350
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



befunky collage 21 1 1766035350

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस नई टीम में बिलासपुर जिले में भाजपा के सीनियर लीडर अमर अग्रवाल के पसंद का खास ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि उनके करीबी वैभव

.

वहीं, बिलासपुर ग्रामीण युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर ऋषभ चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई है। प्रदेश पदाधिकारी में भी बिलासपुर से गौरी गुप्ता को उपाध्यक्ष और सनी केसरी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, कार्य समिति में शहर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी रौशन सिंह को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा की लिस्ट में ज्यादातर नाम विधायक अमर अग्रवाल समर्थकों का है। जबकि, डिप्टी सीएम अरूण साव के साथ ही वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत जैसे नेताओं के समर्थकों का नाम नहीं है, जिसके कारण उनके करीबी मायूस हैं। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वैभव गुप्ता शहर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। वैभव गुप्ता का संगठनात्मक सफर बूथ अध्यक्ष से शुरू होकर मंडल महामंत्री और मंडल अध्यक्ष तक रहा है।

संगठन में सक्रियता से ऋषभ चतुर्वेदी को मिली जिम्मेदारी दूसरी तरफ बिलासपुर ग्रामीण युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऋषभ चतुर्वेदी को दी गई है। ऋषभ लगातार संगठन में सक्रिय रहा है। इससे पहले बेलतरा शहर मंडल के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख, सीएमडी महाविद्यालय छात्रसंघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष (2015-16) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक भी रह चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक कार्यों तक उनका अनुभव ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में सहायक माना जा रहा है। ऋषभ पहले बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के करीबी थे और सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाते हैं।

संगठन में अमर समर्थकों का दबदबा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी में बिलासपुर से गौरी गुप्ता को उपाध्यक्ष और सनी केसरी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रौशन सिंह को कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। ये सभी पदाधिकारी भी शहर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। इसलिए, कहा जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा में बिलासपुर में केवल विधायक अमर अग्रवाल की पसंद को ही महत्व दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075205
Views Today : 325
Views Last 7 days : 3169
Views Last 30 days : 9997
Total views : 104226
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.