Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Uproar after Sapna Choudhary’s show | सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा: कोरबा में रिसॉर्ट में तोड़फोड़, डांसर के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, टीम से मारपीट, चार नामजद – Korba News
Breaking News

Uproar after Sapna Choudhary’s show | सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा: कोरबा में रिसॉर्ट में तोड़फोड़, डांसर के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, टीम से मारपीट, चार नामजद – Korba News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 141 1760351861
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के बाद विवाद हो गया। ​बताया जा रहा है कि विवाद पैसे को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि जब सपना चौधरी अपने कमरे में सो रही थीं, तब चार लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा लात मारकर तोड़ने की को

.

इस मामले में जश्न रिसॉर्ट के मालिक करणदीप ने हमला करने वाले चारों लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आयोजन समिति के अनिल द्विवेदी ने भी काउंटर शिकायत की है।

comp 140 1760351679
comp 139 1760351734
comp 144 1 1760351749

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का प्रोग्राम रविवार को जश्न रिसॉर्ट में हुआ। जब कार्यक्रम खत्म हो गया तब सपना चौधरी और उनकी टीम रिसॉर्ट में चली गई।

देर रात जब सपना चौधरी अपने कमरे में सो रही थीं, तब चार लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा लात मारकर तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी भी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, उन लोगों ने सपना चौधरी की टीम के साथ झगड़ा किया, मारपीट की और माहौल बिगाड़ने के लिए लोगों को भड़काकर भीड़ जुटा ली। हालात इतने तनावपूर्ण होता देख जश्न रिसॉर्ट के मालिक करणदीप ने बीच-बचाव कर लोगों को समझाया। लेकिन इसके बाद वे लोगों ने रिसॉर्ट में तोड़फोड़ और हंगामा किया।

इसके बाद करणदीप ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

comp 142 1760351838

करणदीप ने चार लोगों पर दर्ज कराई शिकायत

करणदीप ने रिसॉर्ट में तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले अमित नवरंगलाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा, सुजल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

करणदीप का आरोप है कि इन लोगों ने सपना चौधरी की टीम से ज्यादा पैसे मांगते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। जब उन्हें रोका गया तो रिसोर्ट में तोड़फोड़ कर दी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए और 10,000 रुपए नकद भी ले गए।

करणदीप ने बताया कि इस घटना में करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। करणदीप ने यह भी शिकायत की है कि इन लोगों ने उनके भाई और स्टाफ के साथ भी मारपीट की।

वहीं आयोजन समिति के अनिल द्विवेदी ने भी रिसॉर्ट के मालिक करणदीप और उसके भाई के खिलाफ शिकायत की है।

ये है विवाद की वजह

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का यह कार्यक्रम लगभग ढाई घंटे का तय था, लेकिन यह सिर्फ एक घंटे में ही खत्म हो गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुल्लड़बाजी होती रही।

लोग स्टेज पर पैसे फेंकते रहे और स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करते रहे। सपना चौधरी बार-बार दर्शकों से शांत रहने और अपनी सीटों पर बैठने की अपील करती रहीं। अव्यवस्था के चलते उन्होंने सिर्फ तीन-चार गानों पर ही परफॉर्म किया और फिर मंच छोड़ दिया।

इससे नाराज होकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सपना चौधरी की टीम से ज्यादा पैसे मांगने आरोप लगाते हुए रिसॉर्ट में उनकी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

इस कार्यक्रम में कोरबा सहित बिलासपुर और जांजगीर-चांपा से भी दर्शक आए थे।

image 2025 10 13t145834675 1760347676

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

April 26, 2026

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 हुई:प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की तारीफ की

April 26, 2026

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.