Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया
Breaking News

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

By adminApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e3c3b82d 605d 4793 930e 833992e20bf4 1777201644937
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e3c3b82d 605d 4793 930e 833992e20bf4 1777201644937
बिलासपुर में मंडी उपनिरीक्षक के 200 पदों के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भीषण गर्मी के कारण परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से बदलकर 10 बजे कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई केंद्रों पर असमंजस की स्थिति बनी रही। तिलक नगर के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी सुबह 8:30 बजे तक गेट के बाहर प्रवेश का इंतजार करते रहे। परीक्षा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने बताया कि फ्रिस्किंग टीम के देर से पहुंचने के कारण गेट खोलने में देरी हुई। बिना फ्रिस्किंग के किसी भी परीक्षार्थी को कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जा सकता था। व्यापमं के तहत बिलासपुर में कुल 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों के लिए 34396 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से केवल 25252 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। इस प्रकार, कुल 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजेंद्र नगर स्कूल के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान कुछ परीक्षार्थियों को गले के ताबीज और कान की बालियां तक उतारनी पड़ीं। परीक्षकों ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। परीक्षा में गणित के प्रश्न जटिल बताए गए, जबकि कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न अपेक्षाकृत सहज थे। फुल शर्ट पहने परीक्षार्थी को ‘नेकी की दीवार’ का सहारा.. राजेंद्र नगर स्कूल परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को गेट से इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि उसने फुल शर्ट पहन रखा था। नियमों के अनुसार हल्के रंग का हाफ शर्ट पहनना जरूरी था। इस स्थिति में परीक्षार्थी ने नेहरू चौक स्थित ‘नेकी की दीवार’ से लोगों द्वारा छोड़ा गया हाफ शर्ट ढूंढकर पहना, जिसके बाद उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका। ट्रिग्नोमेट्री और ‘काली मिर्च’ में कौन सा समास, जैसे प्रश्नों ने घुमाया परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि ट्रिग्नोमेट्री के सवाल काफी कठिन और समय लेने वाले थे। इसके बाद ‘काली मिर्च’ में कौन सा समास है जैसे आसान सवालों ने भी उन्हें थोड़ी उलझन में डाल दिया। हालांकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न, खासकर छत्तीसगढ़ के भूगोल, संस्कृति और अन्य विषयों से जुड़े सवाल काफी सरल थे। अभ्यारण्य, जलप्रपात, महिला कबड्डी में छग की संजू देवी छत्तीसगढ़ से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में भैंसादरहा मगरमच्छ अभ्यारण्य, राज्य के जलप्रपात, और शबरी नदी पर जल परिवहन जैसी जानकारी पूछी गई। साथ ही महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी संजू देवी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने जाने जैसे सवाल भी शामिल थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की पहली सौर ऊर्जा से संचालित कोयला खदान (दीपका ओपन कास्ट खदान), मुगल काल में छत्तीसगढ़ का नाम (दक्षिण कौशल/चेदिशगढ़), परलकोट विद्रोह के नेता गेंदसिंह जैसे आसान सवाल भी पूछे गए। आरंग के ताम्रपत्र, विधानसभा अध्यक्षों का क्रम पूछा गया जनरल नॉलेज के प्रश्नों में दक्षिण कोशल पर शासन करने वाले राजर्षितुल्य कुल की जानकारी किस स्रोत से मिलती है- आरंग के ताम्रपत्र से, यह पूछा गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में किस ऊर्जा संसाधन की अधिकता है-कोयला, छत्तीसगढ़ का पाणिनि किसे कहा जाता है-हीरालाल काव्योपाध्याय, और राज्य के राजकीय वृक्ष का वैज्ञानिक नाम-शोरिया रोबस्टा जैसे सवाल भी शामिल थे। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्षों के नाम क्रमवार लिखने के लिए कहा गया, जैसे- राजेंद्र शुक्ल, प्रेमप्रकाश पांडेय, धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल और चरणदास महंत। इसी प्रकार कंप्यूटर से जुड़े प्रश्नों में इंकजेट प्रिंटर (जो छोटे नोजल से तरल स्याही छिड़ककर प्रिंट करता है), सीपीयू के मुख्य भाग जैसे एएलयू, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर, तथा कंप्रेस्ड ऑडियो फाइलों के लिए उपयोग होने वाले फाइल फॉर्मेट जैसे आसान सवाल पूछे गए। परीक्षा के दौरान भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई गई रोक व्यापम की परीक्षा के दौरान 119 परीक्षा केंद्रों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने-जाने से ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई थी। एडिशनल एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सुबह 8 से 10 बजे और दोपहर 12 से 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रखी गई। साथ ही प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई ताकि जरूरत पड़ने पर यातायात को दूसरे मार्गों से मोड़ा जा सके। पुल, ओवरब्रिज, संकीर्ण सड़कें, चौक, शॉपिंग मॉल और शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर भी खास निगरानी रखी गई। लोगों से अपील की गई कि भीड़ वाले समय में वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074926
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2652
Views Last 30 days : 9072
Total views : 103014
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.