Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट
Breaking News

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

By adminApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1777158813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1777158813
देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही जनगणना को साइबर अटैक और डेटा लीक से सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने 6-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया है। इस व्यवस्था के तहत किसी भी परिवार का डेटा जैसे ही सुपरवाइजर के मोबाइल में ट्रांसफर होगा, वह तुरंत फील्ड में काम कर रहे जनगणना कर्मी के मोबाइल से स्वत: डिलीट हो जाएगा। इसी तरह सुपरवाइजर जब डेटा मेन सर्वर पर अपलोड करेंगे, तो उनके मोबाइल से भी पूरी जानकारी हट जाएगी। यानी किसी भी स्तर पर डेटा मोबाइल में स्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगा। 1 मई से शुरू होने वाले पहले चरण में मकानों की लिस्टिंग की जाएगी। इसके लिए ‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल अपनाया गया है। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मोबाइल एप में 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज करेंगे। डेटा एंट्री के दौरान उन्हें मोबाइल का इंटरनेट बंद रखना होगा। एक या कुछ घरों की जानकारी पूरी करने के बाद जैसे ही वे नेटवर्क ऑन करेंगे, डेटा सीधे सुपरवाइजर के मोबाइल में पहुंच जाएगा और उसी समय उनके फोन से हट जाएगा। इसके बाद सुपरवाइजर इसे मेन सर्वर पर अपलोड करेंगे, जहां यह स्थायी रूप से सुरक्षित रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस सिस्टम का उद्देश्य डेटा लीक के जोखिम को न्यूनतम करना है। यदि किसी डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच भी हो जाए, तब भी उसमें नागरिकों की निजी जानकारी उपलब्ध नहीं होगी। अपलोड के बाद कर्मियों के मोबाइल पर केवल इतना दिखेगा कि उनके जिम्मे कितने परिवारों की गणना बाकी है। हर कर्मी के जिम्मे 200 परिवार, रोज 20 की एंट्री का लक्ष्य रखा प्रत्येक जनगणना कर्मी को औसतन 200 परिवारों का जिम्मा दिया गया है। प्रशिक्षण में उन्हें प्रतिदिन कम से कम 20 परिवारों का डेटा अपलोड करने का लक्ष्य बताया गया है। इसके लिए सभी कर्मियों के मोबाइल में विशेष एप इंस्टॉल कराया गया है और इसके सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया है। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी में प्रस्तावित है, जिसमें परिवार के सदस्यों का विस्तृत ब्योरा लिया जाएगा। 6 लेयर का सुरक्षा घेरा, हर गतिविधि पर नजर
डेटा को किसी दूसरे मोबाइल या डिवाइस में मैन्युअली ट्रांसफर करने का विकल्प नहीं होगा। {नेटवर्क ऑन होते ही डेटा स्वतः ही आगे ट्रांसफर हो जाएगा। {मोबाइल में रिकॉर्ड नहीं रहेगा। {एक्सेस केवल अधिकृत लॉगिन के जरिए ही संभव होगा। {अंतिम स्टोरेज सरकारी सुरक्षित सर्वर पर होगा। {डेटा लीक होने का खतरा नहीं। ऑनलाइन सिस्टम के बावजूद किसी भी परिवार का व्यक्तिगत डाटा लीक होने का खतरा नहीं है। इसका क्लाउड सिस्टम अलग है। फील्ड में काम करने वालों के पास लिमिटेड एक्सेस रहेंगे। वे जैसे ही नेट ऑन करेंगे डेटा ट्रांसफर हो जाएगा। -कार्तिकेय गोयल, जनगणना निदेशक छत्तीसगढ़



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074926
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2652
Views Last 30 days : 9072
Total views : 103014
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.