Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Unseasonal rain in Manendragarh, paddy crop destroyed | मनेंद्रगढ़ में बेमौसम बारिश, धान की कटी फसल बर्बाद: खेतों में पानी भरने से सड़ने का डर, किसान चिंतित – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Unseasonal rain in Manendragarh, paddy crop destroyed | मनेंद्रगढ़ में बेमौसम बारिश, धान की कटी फसल बर्बाद: खेतों में पानी भरने से सड़ने का डर, किसान चिंतित – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e97d629c 15fa 4577 9314 10a2ae107fc3 1761722647894
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को साल भर की मेहनत बर्बाद होने का डर सता रहा है।

.

जिले के कई गांवों में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की कटाई बाधित हो गई है और कटी हुई फसल के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नहीं रुकी तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।

बारिश से धान की फसल गिली हुई।

बारिश से धान की फसल गिली हुई।

किसानों के खेतों में भरा पानी

ग्राम पंचायत चिड़ौली के किसान रामप्रसाद अहिरवार ने बताया कि बेमौसम बारिश ने उनके गांव में कहर बरपाया है। उनके और अन्य किसानों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की फसल पूरी तरह खराब हो गई है।

छिरहाटोला गांव की राजकुमारी ने भी अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उनकी धान की कटी हुई फसल खेतों में रखी थी, जो लगातार तीन-चार दिनों से हो रही बारिश में पूरी तरह भीग गई है। उनके पांचों खेतों में पानी भरने से धान खराब हो गया है।

फसल के सड़ने की आशंका है।

फसल के सड़ने की आशंका है।

दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ा

कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिलों में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए 11 लाख 37 हजार 468 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों को 50 करोड़ रुपए का कर्ज भी दिया गया है।

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, खरीफ वर्ष 2025-26 में धान का रकबा 922 हेक्टेयर घटकर 32,920 हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल यह 33,842 हेक्टेयर था।

हालांकि, दलहन का रकबा 536 हेक्टेयर बढ़कर 9,730 हेक्टेयर और तिलहन का रकबा बढ़कर 2,272 हेक्टेयर हो गया है। मूंगफली फसलों के रकबे में भी पिछले साल के 933 हेक्टेयर की तुलना में 1,520 हेक्टेयर तक वृद्धि दर्ज की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में निर्माणाधीन रेल लाइन से केबल चोरी:6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का केबल बरामद, नकद भी जब्त, अन्य की तलाश जारी

May 6, 2026

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069694
Views Today : 47
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 3840
Total views : 90738
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.