अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने सभी खेलों के लिए न्यूनतम क्वालिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार 100 मीटर दौड़ के लिए महिलाओं के लिए कम से कम 12.29 सेकंड जरूरी है। फिर भी 12.90 सेकंड मान्य कर लिया जाएगा। इसी तरह पुरुषों के 100 मीटर दौड़ के लिए 11.
.
फिर भी 11.90 सेकंड मान्य कर लिया जाएगा। बता दें कि ओलंपियन उसैन बोल्ट का रिकाॅर्ड 9.58 सेकंड और भारतीय रिकार्ड 10.18 सेकंड है। इस तरह इसमें राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सिर्फ 1.72 सेकंड का ही अंतर है।
इसी तरह पावर लिफ्टिंग के महिला वर्ग के 47 किलो में कम से कम 240 किलो और पुरुषों को 487 किलो उठाना होगा। इसे पूरा करने वाले ही अब पूर्वी जोन और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन खेल में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। न्यूनतम क्वालिफिकेशन नहीं रखने वाले खिलाड़ी यदि पूर्वी जोन में या फिर अखिल भारतीय स्पर्धा में भेजे जाते हैं, तो टीम भेजने वाले विश्वविद्यालय पर प्रति खिलाड़ी की दर से 3-3 हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा।
स्विमिंग, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों के लिए नए पैमाने
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया कि आईओयू ने सभी खेलों के लिए न्यूनतम क्वालिफिकेशन तय किया है। इसमें तैराकी, पावर लिफ्टिंग, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, मैराथन दौड़, रिले रेस, मिक्स रिले, हर्डल दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बांस कूद, हेमर थ्रो, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, हेप्टाथलान, डेकाथलान, स्टेपल चेस, शूटिंग, तीरंदाजी समेत अन्य खेल शामिल है। हेमचंद विवि के तीरंदाजी और तैराकी टीम न्यूनतम क्वालिफिकेशन पार नहीं कर पाई।
शूटिंग और तीरंदाजी में भी अलग अंक तय किए एथलेटिक्स की तरह शूटिंग और तीरंदाजी में महिलाओं और पुरुषों के लिए इवेंट के अनुसार अलग-अलग अंक तय किए हैं। उदाहरणस्वरूप शूटिंग 10 मीटर पिस्टल में पुरुषों को 574 अंक बनाना है, 545.3 अंक होना चाहिए।

<
