Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Union Forest and Environment Ministry sought investigation report on Ramgarh | केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्रालय ने रामगढ़ पर मांगी जांच रिपोर्ट: TS सिंहदेव ने रामगढ़ को बचाने भेजा था पत्र, छत्तीसगढ़ वन सचिव कराएंगे जांच – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Union Forest and Environment Ministry sought investigation report on Ramgarh | केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्रालय ने रामगढ़ पर मांगी जांच रिपोर्ट: TS सिंहदेव ने रामगढ़ को बचाने भेजा था पत्र, छत्तीसगढ़ वन सचिव कराएंगे जांच – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 02 at 104507dd6680b0 1758891799
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के रामगढ़ पर्वत के संरक्षण को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के महानिदेशक ने छत्तीसगढ़ के फॉरेस्ट सेक्रेटरी से रामगढ़ पर्वत की स्थिति की जांच कर रिपो

.

सिंहदेव ने अपने विस्तृत पत्र में बताया है कि हसदेव क्षेत्र में वर्तमान में चल रही कोयला खदानों के कारण रामगढ़ पर्वत का अस्तित्व खतरे में है और वन विभाग ने यहां नए खदान केते-एक्सटेंशन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है।

सिंहदेव ने 30 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से जुड़े फॉरेस्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन सुशील कुमार अवस्थी को एक पत्र भेजा था।

इस पत्र में सिंहदेव ने रामगढ़ पर्वत के साथ-साथ क्षेत्र की पारिस्थितिक स्थिति से जुड़ी सिलसिलेवार जानकारी भी भेजी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2019 में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और ICRFI देहरादून के माध्यम से कराए गए जैव विविधता मूल्यांकन का भी जिक्र किया है।

वन महानिदेशक ने छत्तीसगढ़ के वन सचिव को भेजा पत्र

वन महानिदेशक ने छत्तीसगढ़ के वन सचिव को भेजा पत्र

रामगढ़ क्षेत्र खनन के लिए नो-गो एरिया घोषित

वर्ष 2014 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस क्षेत्र की जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए यहां खदानों के संचालन के आदेश को रद्द कर संबंधित संस्थाओं से जांच कराने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रदेश की तत्कालीन रमन सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। 2021 में इन संस्थाओं द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में इस क्षेत्र को, मौजूदा PKEB खदान के अलावा, नो-गो एरिया (खनन के लिए अयोग्य) घोषित किया गया था।

कोयला खदान में विस्फोट के रामगढ़ पर आ रही दरारें

कोयला खदान में विस्फोट के रामगढ़ पर आ रही दरारें

नए खदान की मंजूरी से रामगढ़ पर संकट टीएस सिंहदेव ने पत्र में बताया है इन संस्थाओं के रिपोर्ट के बावजूद छत्तीसगढ़ में 2023 में भाजपा की नई सरकार के आने के बाद रामगढ़ पर्वत के निकट नई खदान केते एक्सटेंशन को खोलने के लिए जनसुनवाई की गई, जिसमें 1500 आपत्तियां आई थी।

वन विभाग सरगुजा द्वारा 26 जून 2025 को रामगढ़ पर्वत के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे पर्वत पर स्थित रामजानकी मंदिर से संबंधित तथ्यों को छुपाते हुए खदान के पक्ष में अनापत्ति जारी कर दी गई है।

सिंहदेव ने पत्र में बताया है कि वर्तमान में चल रहे खदान की ब्लास्टिंग के कारण पर्वत पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय निवासियों ने ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ में होने वाली कंपन और उससे उत्पन्न दरारें का जिक्र विभिन्न जांच दलों के सम्मुख किया है।

यह क्षेत्र हाथियों के आवास लेमरू प्रोजेक्ट अंतर्गत है। वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से इस क्षेत्र में नए खदान के सभी आदेशों को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसपर भाजपा विधायकों के भी हस्ताक्षर थे। लेकिन सत्ता बदलते ही कारपोरेट हितों के संरक्षण में क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत प्रदेश सरकार ने नई खदान खोलने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।

वन महानिदेशक का TS सिंहदेव ने जताया आभार केंद्रीय पर्यावरण, वैन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन महानिदेशक द्वारा छत्तीसगढ़ के वन विभाग को जांच और न्यायोचित कार्रवाई का पत्र जारी करने के लिए टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय वन महानिदेशक को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि वे अब यह विश्वास कर सकते हैं कि माता सीता और प्रभु श्री राम से जुड़े सरगुजा के इस पुरातात्विक ओर पर्यावरणीय धरोहर के संरक्षण के लिये छत्तीसगढ़ सरकार भी स्वतंत्र और निष्पक्ष विषय विशेषज्ञों से जांच करवाकर न्यायोचित कार्रवाई करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

245 Kg Worth Rs 1.22 Cr; One Arrested

April 18, 2026

245 Kg Worth Rs 1.22 Cr; One Arrested

April 18, 2026

एसईसीएल कॉलोनियों की रंगाई-पुताई नहीं, मरम्मत नहीं होने से उखड़ा प्लास्टर

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067716
Views Today : 53
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 3994
Total views : 88645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.