Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jharkhand Doctor Taught Surgery to Naxalites for Vasectomy in Bastar
Breaking News

Jharkhand Doctor Taught Surgery to Naxalites for Vasectomy in Bastar

By adminJune 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 1780366947
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बस्तर के जंगलों में नक्सली संगठन शादी के इच्छुक नक्सलियों की नसबंदी कराने के लिए गांव के कम पढ़े-लिखे युवाओं का इस्तेमाल करता था। जिन युवाओं ने सैकड़ों नक्सलियों की नसबंदी की, वे डॉक्टर नहीं थे और न ही उनके पास कोई मेडिकल डिग्री थी। इनमें अधिकतर 8वीं

.

इन युवाओं को साल 2014 में झारखंड से आए डॉक्टर रफीक ने नसबंदी और छोटे-मोटे ऑपरेशन करने की ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद जंगलों के भीतर ही नक्सलियों की नसबंदी की जाने लगी। यह खुलासा 8 लाख रुपए के इनामी पूर्व नक्सली DVCM शंकर मुचाकी ने किया है।

शंकर उन 34 पूर्व नक्सलियों में शामिल हैं, जिनकी हाल ही में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नसबंदी रिवर्सल सर्जरी की गई है। सरेंडर करने के बाद ये पूर्व नक्सली अब सामान्य जीवन जीना चाहते हैं और पिता बनने के लिए अपनी नसबंदी खुलवा रहे हैं।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

नसबंदी के बाद नर्स पूर्व नक्सली का केयर करते हुए।

नसबंदी के बाद नर्स पूर्व नक्सली का केयर करते हुए।

34 पूर्व नक्सलियों का महारानी अस्पताल में नसबंदी रिवर्सल सर्जरी की गई।

34 पूर्व नक्सलियों का महारानी अस्पताल में नसबंदी रिवर्सल सर्जरी की गई।

हूंगा को संगठन की महिला नक्सली से प्यार हो गया था।

हूंगा को संगठन की महिला नक्सली से प्यार हो गया था।

15 साल की उम्र में संगठन में शामिल हुआ, 17 साल जंगल में रहा

शंकर मुचाकी (33) करीब 15 साल की उम्र में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उसने गंगालूर और नेशनल पार्क एरिया कमेटी में लगभग 17 सालों तक सक्रिय रूप से काम किया। मार्च 2026 में उसने नक्सली नेता पापा राव के साथ सरेंडर किया।

संगठन में रहते हुए वह AK-47 चलाता था और मीनपा, धर्मावरम, टेकलगुड़ेम जैसी बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा, जिनमें 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे।

“शादी करनी है तो पहले नसबंदी कराओ”

शंकर ने बताया कि नक्सली संगठन का अपना संविधान और नियम-कायदा होता है। उसने कहा कि संगठन में शादी करने से पहले पुरुष नक्सली की नसबंदी कराना अनिवार्य था। अगर बच्चे हो जाते तो संगठन का मानना था कि लड़ाके परिवार में उलझ जाएंगे और आंदोलन प्रभावित होगा।

शादी के लिए सीनियर कैडरों से अनुमति लेनी पड़ती थी। शंकर ने बताया कि उसकी पत्नी भी नक्सल संगठन की सदस्य थी। संगठन में ही दोनों की शादी हुई और शादी से करीब 6 महीने पहले उसने नसबंदी करवाई थी।

जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नसबंदी रिवर्सल (रीकैनलाइजेशन) सर्जरी की गई है।

जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नसबंदी रिवर्सल (रीकैनलाइजेशन) सर्जरी की गई है।

जंगल में ही हो जाता था ऑपरेशन

सबसे चौंकाने वाला खुलासा नसबंदी प्रक्रिया को लेकर हुआ। शंकर ने बताया कि मेरी नसबंदी किसी अस्पताल में नहीं हुई थी। न ही कोई बड़ा डॉक्टर आया था। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में गांव के युवक आए थे और उन्होंने जंगल में ही ऑपरेशन किया था।

मेरे साथ कई अन्य साथियों की भी इसी तरह नसबंदी की गई थी। उसने बताया कि 2014 के आसपास रफीक नाम का डॉक्टर झारखंड से इलाके में पहुंचा था। उसने स्थानीय युवाओं को नसबंदी और अन्य छोटे ऑपरेशन करने की ट्रेनिंग दी थी।

इसके बाद जब भी कोई नक्सली शादी करना चाहता था तो गांव के उन्हीं युवाओं को बुलाया जाता था। संगठन के पास ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरण और दवाइयां पहले से मौजूद रहती थी। ये युवक सामान्य ग्रामीण थे, उन्होंने कभी मेडिकल कॉलेज नहीं देखा था।

हालांकि शंकर का दावा है कि उनके किए गए ऑपरेशन में किसी साथी की मौत या गंभीर दिक्कत की जानकारी सामने नहीं आई।

पूर्व नक्सली डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) शंकर मुचाकी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

पूर्व नक्सली डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) शंकर मुचाकी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

अब पिता बनने का सपना

शंकर का कहना है कि संगठन में रहते हुए पिता बनने की इच्छा दबानी पड़ी थी। मैं अब सामान्य जिंदगी जीना चाहता हूं। परिवार बढ़ाना चाहता हूं। इसलिए सरेंडर के बाद नसबंदी खुलवाने का फैसला लिया।

प्यार हुआ, शादी की इजाजत मिली… लेकिन पहले करानी पड़ी नसबंदी

पूर्व नक्सली लीडर हूंगा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हूंगा ने बताया कि वह संगठन में ACM कैडर का सदस्य था। इसी दौरान उसे संगठन की महिला नक्सली से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। हमने अपने सीनियर नेताओं के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने अनुमति तो दे दी, लेकिन शर्त रखी कि पहले नसबंदी करानी होगी। साल 2022 में उसकी नसबंदी कर दी गई और बाद में दोनों की शादी हुई। मन में पिता बनने की इच्छा हमेशा थी, लेकिन संगठन के नियमों के कारण वह सपना अधूरा रह गया।

अब आत्मसमर्पण के बाद नसबंदी खुलवा ली है। उम्मीद है कि जल्द परिवार पूरा होगा और मैं भी पिता बनने का सुख मिल सकेगा।

60 से ज्यादा पूर्व नक्सलियों की खुलेगी नसबंदी

जगदलपुर के महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर संजय प्रसाद ने कहा कि बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों से चिन्हित 60 से ज्यादा पूर्व नक्सलियों की नसबंदी रिवर्सल की प्रक्रिया चल रही है।

short

स्पेशलिस्ट डॉक्टर बोले- ऑपरेशन देखकर लगा, किसी प्रशिक्षित डॉक्टर ने ही की थी नसबंदी

वेस्ट जोन यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की टीम इस विशेष अभियान में शामिल है। सोसायटी के कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील राठी ने बताया कि डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. राघवेंद्र सहित 20 से 30 लोगों की टीम जगदलपुर पहुंची है।

उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि कई सरेंडर नक्सलियों की नसबंदी हो चुकी है और वे अब सामान्य पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से नसबंदी रिवर्सल प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। बड़े निजी अस्पतालों में इस ऑपरेशन पर करीब 1 से 1.5 लाख रुपए तक खर्च आता है।

normal text quote 1 1780366257

………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अब पिता बन सकेंगे बस्तर के सरेंडर-नक्सली: संगठन में रहते हुए कराई गई थी नसबंदी, 28 के पिता बनने की जगी उम्मीद

1004949161 1780176197

बंदूक छोड़कर सामान्य जीवन में लौटे बस्तर के सरेंडर नक्सलियों के अधूरे सपनों को अब नई उम्मीद मिली है। नक्सली संगठन में रहते हुए जिन युवाओं की नसबंदी करा दी गई थी और जो शादी के बाद भी संतान सुख से वंचित थे, उनकी नसबंदी खोलने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

June 2, 2026

बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, बाइक रोककर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

June 2, 2026

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072741
Views Today : 17
Views Last 7 days : 1656
Views Last 30 days : 5656
Total views : 96264
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.