Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, बाइक रोककर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश
Breaking News

बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, बाइक रोककर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

By adminJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cepmai 1780341567
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cepmai 1780341567
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देते हुए पहले पीड़ित पर मिर्च पाउडर फेंका। इसके बाद अपनी गाड़ी सामने लगाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बाइक सवारों ने किया पीछा अभनपुर पुलिस के अनुसार, बिरोदा निवासी पोषण साहू बैंक मित्र के रूप में कार्य करता है। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह अभनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 2 लाख रुपए निकालकर अपने गांव लौट रहा था।खोरपा और बिरोदा गांव के बीच पगडंडी मार्ग पर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसकी आंखों की ओर मिर्च पाउडर फेंक दिया। मिर्च पाउडर आंखों में जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डगमगाने लगी। इसी दौरान आरोपियों ने अपनी बाइक उसके सामने अड़ा दी और नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बदमाश बैंक से ही पोषण साहू की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही वह नकदी लेकर अपने गांव के लिए निकला, आरोपियों ने उसका पीछा किया और सुनसान रास्ते पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना स्थल तक जाने वाले मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा>



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jharkhand Doctor Taught Surgery to Naxalites for Vasectomy in Bastar

June 2, 2026

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072740
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1655
Views Last 30 days : 5655
Total views : 96263
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.