Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विधासभा प्रभारी सरहुल राम भगत के नेतृत्व में जशपुर में आम आदमी पार्टी ने बढ़ाई ताकत,बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धनुर्जय यादव ने थामा आप का हाथ….सरहुल भगत का दावा एक ही दिन में 186 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
राजनीति

विधासभा प्रभारी सरहुल राम भगत के नेतृत्व में जशपुर में आम आदमी पार्टी ने बढ़ाई ताकत,बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धनुर्जय यादव ने थामा आप का हाथ….सरहुल भगत का दावा एक ही दिन में 186 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

By AdminApril 15, 2022Updated:April 16, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bainr
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। जशपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी अपनी पैठ बढ़ाती जा रही है। जशपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सरहुल राम भगत इन दिनों विधानसभा क्षेत्र का ताबड़तोड़ दौरा कर रहें हैं। आप को पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का असर जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। खासकर,जशपुर में पार्टी की ओर लोगों का झुकाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

  आपकों बता दें

IMG 20220415 WA0038
जशपुर विधान सभा क्षेत्र के बगीचा इलाके में जनसम्पर्क करते सरहुल राम भगत

कि आप पार्टी के जशपुर विधानसभा अध्यक्ष सरहुल राम भगत लगभग 40 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। इस दौरान दो बार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सम्हालने के साथ ही 2013 में जशपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भी रह चुके हैं। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार गठित होने के बाद,लगातार हो रहे उपेक्षा से दुखी होकर उन्होनें हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर,आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया है।

IMG 20220415 WA0039
जन सम्पर्क के दौरान लोगो से चर्चा करते सरहुल राम भगत

सरहुल भगत ने बताया कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें विधान सभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को खड़ा करने का दायित्व सौंपा है। इसके लिए वे दिन रात मेहनत कर रहें हैं। जनता के बीच जा कर उन्हें आम आदमी पार्टी की रीति और नीतियों के साथ दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी देकर,पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहें है। उन्होनें बताया कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता,आप की सदस्यता ले रहें हैं।

लक्ष्य सत्ता नहीं,भ्रष्टाचार मिटाना —
सरहुल राम भगत ने बताया कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य कांग्रेस और भाजपा की तरह लोकलुभावन झूठे वायदे करके सत्ता हासिल करना नहीं है। अपितु खनिज संपदा से भरपूर छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार को समाप्त कर,छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसीत देख बनाना है। उन्होनें कहा कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने से विकास किस तरह तेजी से दौड़ता है,इसे पूरा देश दिल्ली में देख रहा है। एक महिने से कम समय में पंजाब में भी यह दिखाई देने लगा है। अब 2023 के विधानसभा में छत्तीसगढ़ की बारी है। जब जनता जनार्दन,कांग्रेस और भाजपा को उनके झूठे वायदों का सजा देते हुए,सत्ता की बागडोर आम आदमी पार्टी के हाथों में सौंपेगी।

crime in jashpur politics in chattisgarh sarhul ram bhagat जशपुर जशपुर की राजनीति
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067678
Views Today : 14
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 3955
Total views : 88606
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.