सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पैरा लोड ट्रैक्टर घर में घुस गया। इस हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
.
जानकारी के अनुसार, पैरा लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। इस दौरान घर के पास मौजूद बच्ची उसकी चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

<
