Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two unidentified bodies found in Korba in three days | कोरबा में तीन दिनों में 2 अज्ञात शव मिले: तीन दिन बाद भी पहचान नहीं, आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी – Korba News
Breaking News

Two unidentified bodies found in Korba in three days | कोरबा में तीन दिनों में 2 अज्ञात शव मिले: तीन दिन बाद भी पहचान नहीं, आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी – Korba News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ed922a12 7ca1 46dd bcdd 8a189b36a0f4 1764743207021
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में तीन दिनों के भीतर दो अज्ञात शव मिले हैं। करतला थाना क्षेत्र में एक अधजला शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक मृतकों की प

.

पहली घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास का है। जहां एक खेत में तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला था। शव के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए थे। मृतक का शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ था। सूचना मिलने पर करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शव की तस्वीरें वॉट्सऐप ग्रुपों में साझा की जा रही हैं और गांवों में मुनादी भी कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

87f2781e b5d8 49c6 bdb5 40bd645e3ccf 1764743207014

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जहां एक टायर दुकान के पीछे करीब 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। इस घटना को भी तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का चेहरा साफ दिख रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

a6af3c2c 6757 478c a23e ee316af60f71 1764743207008

पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज की

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073953
Views Today : 605
Views Last 7 days : 2178
Views Last 30 days : 6843
Total views : 98642
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.