Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two road accidents in Korba, 2 cars collided | कोरबा में दो सड़क हादसे, 2 कारें भिड़ीं: एक में एयरबैग से बची जान, दूसरी में कार खंभे से टकराकर पलटी – Korba News
Breaking News

Two road accidents in Korba, 2 cars collided | कोरबा में दो सड़क हादसे, 2 कारें भिड़ीं: एक में एयरबैग से बची जान, दूसरी में कार खंभे से टकराकर पलटी – Korba News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6b2dca63 d44c 45ea a684 9e23c266787c 1767340150872
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दर्री थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें एयरबैग खुलने से तीन लोगों की जान बच गई। वहीं, बालको थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बिजली के ख

.

पहला हादसा दर्री थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। भाटापारा निवासी राहुल एक्का अपनी डिजायर (CG-12-BC-3147) से कोरबा आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक -तेज रफ्तार -डिजायर (CG-12-BT-7957) ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कोरबा से आ रही डिजायर की दिशा बदल गई और उसका एक पहिया अलग हो गया। दोनों कारों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस भीषण टक्कर के बावजूद, डिजायर में सवार तीन लोगों की जान एयरबैग खुलने के कारण बच गई और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

2d4f1395 b151 4a98 b857 46de8df3cbfd 1767340150870

कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई

दूसरा हादसा बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा मुख्य मार्ग पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और पलट गई। कार में लगभग चार लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले।

इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने बालको थाना पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार बाइक और कार सवार देखे जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

3a7b6d76 17d3 4ed6 b4c4 76cd30604af3 1767340150865



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077005
Views Today : 293
Views Last 7 days : 4341
Views Last 30 days : 12029
Total views : 107234
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.