बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने दो पेशेवर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं कचरा बीनने के बहाने शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। गिरफ्तार आरोपी भारती बाई (30 वर्ष) और नंदनी भारती (30 वर्ष) भैंसापसरा निवासी हैं, जो पहले भी चोरी के
.
पहला मामला मंडी रोड स्थित एक साड़ी दुकान का है। 25-26 अगस्त, 2025 की रात दुकान से लगभग 70 साड़ियां और एक ग्रीन नेट चोरी हो गया था, जिसकी कीमत लगभग 65,000 रुपए थी। दुकान मालिक लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 834/2025 दर्ज किया गया था।

सिंधी धर्मशाला से लोहे की मशीन और सामान गायब
दूसरा मामला रामसागर तालाब के पास बन रही सिंधी धर्मशाला से जुड़ा है। 26-27 अगस्त की रात, निर्माण स्थल से लोहे काटने की मशीन, वायर और अन्य लोहे का सामान चोरी हो गया। धर्मशाला के पीछे का गेट का कुंडा टूटा हुआ पाया गया था। प्रार्थी इंद्र कुमार की शिकायत पर अपराध क्रमांक 979/2025 दर्ज किया गया।
दोनों महिलाओं ने चोरी के जुर्म को कबूल किया
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान की गई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने इन दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं पहले भी इसी तरह के मामलों में शामिल रही हैं।दोनों आरोपियों को 09 अक्टूबर, 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
<
