Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two monitor lizards recovered from the trunk of a marijuana smuggler in Raipur | रायपुर में गांजा तस्कर के डिक्की से निकला 2 मॉनिटर-लिजर्ड: गांजा और 1.27 लाख कैश भी बरामद, आरोपी पर पहले से हत्या समेत 15 केस – Raipur News
Breaking News

Two monitor lizards recovered from the trunk of a marijuana smuggler in Raipur | रायपुर में गांजा तस्कर के डिक्की से निकला 2 मॉनिटर-लिजर्ड: गांजा और 1.27 लाख कैश भी बरामद, आरोपी पर पहले से हत्या समेत 15 केस – Raipur News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 20t145428445 1766222584
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के आरंग पुलिस ने 5 किलो अवैध गांजा, 2 मॉनिटर लिजर्ड (गोह) और 1 लाख 27 हजार 260 रुपए कैश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख 77 हजार 260 आंकी गई है। मॉनिटर लिजर्ड (गोह) एक संरक्षित प्रजाति है। जिसको नुकसान प

.

इस मामले में थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से गांजा लेकर आरंग क्षेत्र में खपाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर इंदिरा चौक के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध रूप से स्कूटी चला रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

आरंग पुलिस ने 5 किलो अवैध गांजा, 2 मॉनिटर लिजर्ड (गोह) और 1 लाख 27 हजार 260 रुपए कैश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरंग पुलिस ने 5 किलो अवैध गांजा, 2 मॉनिटर लिजर्ड (गोह) और 1 लाख 27 हजार 260 रुपए कैश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

तलाशी में गांजा, कैश और वन्य जीव बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 किलो अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 2.50 लाख) बरामद किया गया। इसके अलावा स्कूटी से दो संरक्षित वन्य जीव गोह (गोईहा) और 1,27,260 कैश भी मिले। पुलिस ने गांजा, नकदी और स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया।

हत्या समेत 15 आपराधिक मामलों में आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुकूमत साहू (37) निवासी तेलीबांधा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, मारपीट सहित करीब 15 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

NDPS एक्ट और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में केस

आरंग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

ऐसी होती है मॉनिटर लिजर्ड

मॉनिटर लिजर्ड जिसे हम गोह के नाम से भी जानते हैं। यह मुख्य रूप से स्थलीय भागों में रहती है। यह तेज धावक और पेड़ पर चढ़ने में माहिर होती है। तैराकी में दक्ष गोह जब दौड़ती है, तब पूछ ऊपर उठा लेती है। गोह खेतों के आसपास ज्यादा दिखाई देती है। चूहे-कीड़े मकोड़े और छोटे जीव इनका भोजन होता है।

यह छिपकली के आकार का बड़ा सरीसृप है। इनका शरीर भूरा होता है, इनका शरीर छोटे-छोटे शल्क से भरा रहता है। इनकी जुबान सांप की तरह, पंजे मजबूत, धूम चपटी और शरीर गोल रहता है। इसकी पकड़ बहुत ही मजबूत होती है। इसके बच्चे चटकीले रंग के होते हैं। जिनकी पीठ पर बिंदिया पड़ी रहती है।

मॉनिटर लिजर्ड, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं। यानी इनका शिकार, खरीद-फरोख्त या इनके अंगों का रखना गंभीर अपराध है। ये प्रजातियां CITES (Convention on International Trade in Endangered Species) की एपेंडिक्स-1 सूची में भी आती हैं। जिसके तहत इनका अंतरराष्ट्रीय व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है।

किसी को नहीं पहुंचाती नुकसान

एक्सपर्ट बताते है कि, गोह के लिए भ्रम है कि ये जहरीली होती है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है यह किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाती है और न ही इसके काटने से किसी की मौत हो सकती है। इसमें किसी भी तरह का कोई भी जहर नहीं होता है।

इसे नुकसान पहुंचाना अपराध

मॉनिटर लिजर्ड गोह वन्य प्राणी अधिनियम के तहत संकटग्रस्त सूची में है। इसे किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने या इसका शिकार करने पर या इनके शरीर के किसी भी अंग का व्यवसाय करने पर कानूनी रूप से कार्रवाई और सजा भी हो सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.