Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट
Breaking News

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

By adminJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 01 at 61630 pm 1780383247
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 01 at 61630 pm 1780383247
रायपुर के जोन-8 अंतर्गत पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-2 की एकता कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से पानी सप्लाई प्रभावित है। इलाके के रहवासियों ने जल संकट को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से शिकायत की। लोगों का आरोप है कि गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद से कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच रहा है। एकता कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को पीने के पानी और घरेलू उपयोग के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने कहा कि वे रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं और पानी की समस्या के कारण काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल से चर्चा की। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में गैस पाइपलाइन डालने का काम कर रही एससीजी कंपनी की खुदाई के दौरान कई जगह पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। पाइपलाइन में लीकेज और मिट्टी भराव के कारण पानी सप्लाई बाधित हो गई है। आकाश तिवारी ने निगम अधिकारियों से जल्द पाइपलाइन सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों के लिए गैस पाइपलाइन से ज्यादा जरूरी पेयजल है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर पानी सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में लता यादव, राधा साहू, कमलावती, रिंकी शर्मा, प्रेमीन बाई, सुमन देवी, उषा सिंह, राजेश्वरी सिंह, रविंद्र कुमार साहू, योगेश्वर लहरे, आरती बाई, महेंद्र मिश्रा, जानकी साहू, सुनीता पंडित समेत बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ऑडियो वायरल:ठेका-कंपनी पर भर्ती के लिए 35 हजार, वर्दी के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

June 2, 2026

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

June 2, 2026

Jharkhand Doctor Taught Surgery to Naxalites for Vasectomy in Bastar

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072745
Views Today : 21
Views Last 7 days : 1660
Views Last 30 days : 5660
Total views : 96268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.