Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two important meetings will be held before the general assembly. | 29 अक्टूबर को होगी रायपुर सामान्य सभा की बैठक: 15 पार्षदों ने लगाए सवाल, गौरवपथ-2 के निर्माण का रखा जाएगा प्रस्ताव – Raipur News
Breaking News

Two important meetings will be held before the general assembly. | 29 अक्टूबर को होगी रायपुर सामान्य सभा की बैठक: 15 पार्षदों ने लगाए सवाल, गौरवपथ-2 के निर्माण का रखा जाएगा प्रस्ताव – Raipur News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025 10 19 131257 1761228611
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2025 10 19 131257 1761228611

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 29 अक्टूबर को होने वाली है। इस बैठक में 16 एजेंडों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह महापौर मीनल चौबे के कार्यकाल की बजट के बाद दूसरी सामान्य सभा होगी। सामान्य सभा की बैठक के पहले 27 और 28 अक्टूबर को दोन

.

निगम के सदन में भाजपा पार्षदों का बहुमत होने से बड़े हंगामे की संभावना कम मानी जा रही है, हालांकि पार्षद अपने-अपने वार्डों से जुड़ी पेयजल, सफाई, बिजली, रोड और नाली जैसी स्थानीय समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाएंगे।

14 से 15 पार्षदों ने लगाए सवाल

सभापति राठौर ने बताया कि सामान्य सभा की शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी। इस बार 14 से 15 पार्षदों ने अपने सवाल लगाए हैं। यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

करोड़ों की लागत से बनेगा गौरवपथ-2

मुख्य प्रस्तावों में पचपेड़ीनाका से सीएसईबी चौक बूढ़ापारा तक गौरवपथ-2 का निर्माण शामिल है। यह सड़क 37.61 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ी और आधुनिक डिजाइन में विकसित की जाएगी। इससे शहर को नया स्वरूप और सुगम यातायात मिलेगा।

सफाई में आएगा इंदौर मॉडल

सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए इंदौर मॉडल अपनाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में है। इसके तहत कचरा कलेक्शन वाहनों में जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे सफाई कार्य की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही रोड स्वीपिंग मशीनों की सेवा अवधि दो साल और बढ़ाने पर भी विचार होगा।

बैठक से पहले दलवार बैठकें

सभापति राठौर ने बताया कि 27 और 28 अक्टूबर को दोनों दलों के पार्षदों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। इसमें सभा की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही नए पार्षदों को नगर निगम अधिनियम की धाराओं और अनुशासनात्मक प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

7 महीने में तीसरी सभा

बता दें कि महापौर चुने जाने के बाद मीनल चौबे के नेतृत्व में पहली सामान्य सभा बजट को लेकर हुई थी, जबकि दूसरी सभा “एक देश, एक चुनाव” विषय पर बुलाई गई थी।

अब सात महीने बाद यह तीसरी सामान्य सभा होने जा रही है, जिसमें पार्षदों को अपने वार्ड की समस्याओं को सदन में उठाने का मौका मिलेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

कोरबा निगम विशेष बैठक में दो प्रस्ताव पारित:महिला आरक्षण बिल पर निंदा, भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन, ‘सद्बुद्धि’ के लिए कांग्रेस ने किया हवन

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.