![]()
कोरबा नगर पालिक निगम के सभागार में बुधवार को एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। महापौर सहित सभी पार्षद और अन्य प्रतिनिधि इसमें उपस्थित हुए। इस दौरान भारी हंगामे के बीच दो प्रस्ताव पारित किए गए। सभा में देश की संसद में लंबित महिला आरक्षण बिल पर भी विचार किया गया। इस बिल के लटकने को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बैठक के दौरान, काले कपड़े पहने भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस और विपक्ष की भूमिका को लेकर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी भी की। महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बताया कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लंबित होने के विरोध में आवाज उठाई है। पहले देखिए तस्वीरें भाजपा-कांग्रेस का प्रदर्शन इसी बीच, भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस के खिलाफ भी नारेबाजी की। सभा के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद एक-दूसरे के विरोध में नारेबाजी करते देखे गए। सभापति नूतन ठाकुर ने जानकारी दी कि महापौर द्वारा इस विशेष सत्र में दो प्रस्ताव लाए गए थे, और ये दोनों ही पारित हो गए हैं। स्थानीय निकाय में सत्ता पक्ष के प्रदर्शन के विरोध में कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्षदों ने सभागार के बाहर हवन किया। इसके माध्यम से उन्होंने सत्ता पक्ष को ‘सद्बुद्धि’ देने की कामना की। केंद्र सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू और पार्षद मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन इसे जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों दल अपनी-अपनी भूमिका के माध्यम से यह साबित करने का प्रयास कर रहे हैं कि वे सही हैं।
<
