महासमुंद| शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद के तत्वावधान में स्कोप आफ एनडीएलआई एंड ओनोस इन ई रिसोर्सेस इन हायर एजुकेशन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का उद्देश्य उच्च शिक्षा में डिजिटल संसाध
.
प्रभारी प्राचार्य ओमप्रकाश पटेल, सहायक प्राध्यापक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रथम दिवस के सत्र का विषय एनडीएलआई की प्रायोगिक जानकारी रही। इस सत्र के मुख्य वक्ता अजय कुमार श्रीवास पुस्तकालय अध्यक्ष शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद थे। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के तकनीकी सहयोग में अग्रणी महाविद्यालय से डॉ. अजय कुमार देवगन, टीकम और पूजा थे। यह वेबिनार दो दिनों तक चलेगा। द्वितीय दिवस के सत्र में वन नेशन वन सब्सक्रिप्श्न की प्रायोगिक जानकारी विषय पर विशेष व्याख्यान होगा।
<
