Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two arrested in Chhattisgarh Express derailment case | छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डिरेल मामले में दो गिरफ्तार: ठेका कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा, हाइड्रा चालक फरार – Korba News
Breaking News

Two arrested in Chhattisgarh Express derailment case | छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डिरेल मामले में दो गिरफ्तार: ठेका कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा, हाइड्रा चालक फरार – Korba News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3a58d639 0426 43b9 8fd4 24bd055a22eb 1760191126636
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के डिरेल होने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ठेका कंपनी के सुपरवाइजर और एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। यह घटना मड़वारानी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, जिसमें ठेका कंपनी की लापरवाही सामने आई है।

.

गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। मड़वारानी स्टेशन के समीप पहुंचते ही ट्रेन की एक बोगी का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने सूझबूझ से ट्रेन को नियंत्रित किया और घटना की सूचना अधिकारियों को दी।

59ace0d4 fa3b 44c8 924f 59d7217769be 1760191126637

सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्हें पहिए में लोहे का एक एंगल फंसा मिला। यह एंगल स्टेशन पर चल रहे फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का था, जिसे लापरवाही से रेल पटरी पर छोड़ दिया गया था।

रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एंगल हटाया और पहिए को वापस पटरी पर लाया, जिसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।

a931dc9c b048 4580 b492 e72bb07b883c 1760191126638

रेलवे प्रबंधन की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। जांच में ठेका कंपनी एसके एंड जेआरटी की लापरवाही उजागर हुई। आरपीएफ ने कंपनी के सुपरवाइजर परशुराम महतो (मूलतः झारखंड, वर्तमान में कोरबा निवासी) और मजदूर रामेश्वर निषाद को गिरफ्तार कर बिलासपुर स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया।

हालांकि, इस मामले में शामिल हाइड्रा का चालक अभी भी फरार है, जिसकी तलाश आरपीएफ की टीम सरगर्मी से कर रही है। विवेचना पूरी होने के बाद ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जा सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068862
Views Today : 14
Views Last 7 days : 929
Views Last 30 days : 4043
Total views : 89845
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.