Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा
Breaking News

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

By adminApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 04 2026 martyrs memorial in bastar 2026426 114217
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बस्तर में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने के बाद अब उन स्थानों पर बलिदानियों की स्मृति में स्मारकों का निर्माण किया जा …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 11:19:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 11:42:26 AM (IST)

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा
बस्तर में अब बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा। फोटो प्रतीकात्म है और AI Generated है।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बस्तर संभाग के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों के समानांतर शासन के किले हुआ करते थे, आज वहां लोकतंत्र की विजय का प्रतीक बुलंद हो रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने के बाद अब उन स्थानों पर बलिदानियों की स्मृति में स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है।

शासन की योजना के अनुसार, बस्तर के विभिन्न गांवों में कुल 1,200 से अधिक स्मारक बनाए जाएंगे, जो आने वाली पीढ़ियों को जवानों के साहस और बलिदान से परिचित कराएंगे।

“अमर बलिदानी स्मारक” स्थापित करने का निर्णय

शासन ने सभी माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर सुरक्षा बलों के बलिदानियों की प्रतिमाएं और “अमर बलिदानी स्मारक” स्थापित करने का निर्णय लिया है। पंचायत विभाग ने इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है।

इसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को जवानों की शौर्यगाथा से परिचित कराना और क्षेत्र में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करना है।

ताड़मेटला और बुरकापाल में भव्य स्मारक तैयार

माओवादी हिंसा के दंश को झेलने वाले सुकमा जिले में दो बड़े स्मारकों का लोकार्पण किया गया है। छह अप्रैल 2026 को ताड़मेटला (गडगडमेटा) में उस ऐतिहासिक स्थल पर स्मारक का उद्घाटन हुआ, जहां 2010 में 76 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

इसी तरह बुरकापाल (चिंतागुफा) में भी 25 बलिदानियों को समर्पित स्मारक राष्ट्र को सौंपा गया। 24 अप्रैल 2017 को सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात इन जवानों पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। अब ये स्मारक प्रत्येक बलिदानी की संक्षिप्त जानकारी के साथ उनके पराक्रम की गाथा बयां कर रहे हैं।

1,200 से अधिक गांवों में गूंजेगा शौर्य

बस्तर को 31 मार्च को हथियारबंद माओवादियों से मुक्त घोषित करने के बाद अब गांव-गांव में स्मारकों के निर्माण की तैयारी है। नारायणपुर के ओरछा में उस शिक्षक का भी स्मारक बनाने की तैयारी है, जिसने माओवादियों के डर को दरकिनार कर तिरंगा फहराया था और बाद में अपनी जान गंवाई।

जगदलपुर में “अमर जवान शहीद परिसर” के माध्यम से संभाग के सभी बलिदानी परिवारों को संगठित कर उन्हें सहायता और सम्मान देने की योजना पर कार्य चल रहा है।

ये स्मारक न केवल श्रद्धांजलि स्थल हैं, बल्कि इस बात का प्रमाण भी हैं कि बस्तर की धरती से आतंक का अंधेरा छंट चुका है और अब वहां केवल राष्ट्रभक्ति और विकास का उजाला है। आने वाली पीढ़ियां भी बलिदानियों की शौर्यगाथा को जानेंगी और समझेंगी।

– विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

छत्तीसगढ़ में अब घर खरीदना हुआ सस्ता, रजिस्ट्री पर लगने वाला सेस खत्म, मंगलवार से लागू होंगी नई दरें

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068861
Views Today : 13
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4042
Total views : 89844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.