Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी
Breaking News

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 04 2026 cg weather update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather update: राजधानी रायपुर में अप्रैल की तपिश ने इस बार पांच वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 09:54:30 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 09:57:02 AM (IST)

CG Weather update: रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी
रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार।

HighLights

  1. अगले तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं
  2. रायपुर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज
  3. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल की तपिश ने इस बार पांच वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2021 के बाद सबसे अधिक है और सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है।

प्रदेश में गर्मी ने इस कदर असर दिखाया कि राजनांदगांव 45.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि रायपुर भी 45 डिग्री के बेहद करीब पहुंच गया।

अगले तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं

तेज धूप और गर्म हवा ने दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं और मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी।

हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ने की उम्मीद कम ही है।

बना हुआ है यह सिस्टम

विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक द्रोणिका विस्तारित है।

इसके साथ ही अंदरूनी महाराष्ट्र के आसपास 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रति चक्रवात सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा प्रदेश में पहुंच रही है।

एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

इसी के चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्र में रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

अप्रैल में रायपुर का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • 2015 – 42.0
  • 2016 – 44.0
  • 2017 – 44.2
  • 2018 – 41.8
  • 2019 – 44.2
  • 2020 – 40.7
  • 2021 – 42.4
  • 2022 – 44.1
  • 2023 – 43.2
  • 2024 – 42.8
  • 2025 – 44.4
  • 2026- 44.6

यह भी पढ़ें- देश के 30 सबसे गर्म शहरों में MP के चार शहर शामिल, इंदौर में रिकॉर्ड टूटा, 22 जिलों में अलर्ट

पारा सामान्य तापमान से अधिक

प्रदेश के शहरों का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बिलासपुर में 43.6, दुर्ग में 43.2 और पेंड्रारोड में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 41.0 और जगदलपुर में 38.0 डिग्री तापमान रहा। सभी शहरों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने से लू का असर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074926
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2652
Views Last 30 days : 9072
Total views : 103014
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.