![]()
पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मरईगुड़ा और पटेलपारा में संदेहियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान कारम
.
इनके कब्जे से जिलेटिन के 4 रॉड, 6 डेटोनेटर, 6 मीटर कोर्डेक्स वायर, पटाखे, लकड़ी के 3 स्पाइक, करीब 100 ग्राम बारूद बरामद किया गया। सप्लायरों से 10 नक्सल पर्चे भी जब्त किए गए हैं। दूसरी ओर गरियाबंद जिले के साईबीनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में आईईडी बनाने का सामान, चार कुकर, इलेक्ट्रिक वायर, फटाखे और अन्य राशन सामग्री बरामद किया गया है।
14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण
बालाघाट में हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता सयामी ने सरेंडर किया है। सुनीता पर 14 लाख रुपए का इनाम था, जो लंबे समय से सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर के सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रही थी।
सुनीता ने इंसास रायफल भी सरेंडर किया है। बालाघाट पुलिस ने बताया कि सुनीता बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र की रहने वाली है। बालाघाट पुलिस बीते कुछ समय से नक्सलियों को समर्पण करने के लिए अपील कर रही है। इन्हीं से प्रभावित होकर सुनीता सयामी ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया। सुनीता ने बालाघाट पुलिस के सामने इंसास रायफल के साथ सरेंडर किया है। सुनीता एमएमसी जोन में लंबे समय से सक्रिय रही है।
<
