नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ में बीती रात दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। नेशनल हाईवे में ठेले को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी थी। हादसे में ठेका संचालक की मौत हो गई व 2 अन्य घायल हो गए। दूसरी घटना में तेज रफ्तार बा
.
दोनों हादसे बतौली थाना क्षेत्र में हुए। ठेला संचालक डबल दास 2 अक्टूबर की शाम को करीब 3:00 बजे अपना ठेला लेकर सेदम दुर्गा पंडाल के पास चाट फुल्की का ठेला लगाने पत्नी व बेटे के साथ गया था। रात 12 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। सुवारपारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ठेले को टक्कर मारी थी। हादसे में डबल दास को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
मृतक की पत्नी व बेटा घायल
हादसे में डबल दास की पत्नी मंगनी बाई और लड़का विवेक उर्फ विक्की घायल हो गए। दोनों को बतौली सीएचसी में दाखिल किया गया है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी घायलों से मिलने हास्पिटल पहुंचे।
ट्रक से टकराए बाइक सवार, युवक की मौत
एक अन्य हादसे में चिरगा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार रात करीब 1.30 बजे ट्रक से जा टकराए। हादसे में बाइक चालक प्रकाश सोनी की मौत हो गई, वहीं बाइक में पीछे बैठी युवती माही को भी चोटें आई है।
दोनों मामलों में बतौली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है व जांच की जा रही है।
<
