Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tullu Pump Current Death, Wife Commits Suicide
Breaking News

Tullu Pump Current Death, Wife Commits Suicide

By adminMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779333454 comp 7 1779332083
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बिलासपुर में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - Dainik Bhaskar

बिलासपुर में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसी कारण पति की मौत के दो दिन बाद उसने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह करीब 4 साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। 17 मई को रामनारायण घर में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पति की अचानक मौत के बाद सुनीता बाई पूरी तरह टूट गई थी। रिश्तेदारों का कहना है कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी। किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पति के बिछड़ने का दुख वह सहन नहीं कर पाई।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से पति की मौत हो गई थी।

मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से पति की मौत हो गई थी।

हादसे के दूसरे दिन पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

हादसे के दूसरे दिन पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि पत्नी पति की मौत के सदमे में खुदखुशी की है।

बताया जा रहा है कि पत्नी पति की मौत के सदमे में खुदखुशी की है।

घर में फंदे पर लटकती मिली लाश

मंगलवार देर रात सभी घर वाले सो रहे थे। इसी दौरान सुनीता ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात घरवालों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बुधवार सुबह घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदारों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए

बताया गया कि मंगलवार देर रात सुनीता ने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब रिश्तेदारों की नजर उस पर पड़ी, तब वह फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार घर पहुंचे।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार घर पहुंचे।

घर में दो दिन में उठीं दो अर्थियां

रविवार को करंट लगने से रामनारायण की मौत के बाद परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। वहीं मंगलवार रात सुनीता की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए।

पोस्टमार्टम के बाद जब सुनीता का शव गांव लाया गया, तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। गांव के लोगों की आंखें नम थीं। शोकपूर्ण माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। लगातार दो दिनों में एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थियां उठने से पूरा गांव स्तब्ध है।

4 साल पहले सुनीता और रामनारायण की शादी हुई थी।

4 साल पहले सुनीता और रामनारायण की शादी हुई थी।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

इस मामले में पचपेड़ी थाना पुलिस ने कहना है कि करंट की चपेट में आने से पति की जान गई थी। हादसे के दूसरे दिन पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

…………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमा,VIDEO: बोला- बहुत प्यार करता था, कैरेक्टर पर शक करती थी, इसलिए मार डाला

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी का चाकू से सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। फिर कटे हुए सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो बोला- सर इसकी मुंडी मैंने काट दिया। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लक्की ड्रा के नाम पर 2 लाख की ठगी:बलौदाबाजार में सेल प्रमोशन का झांसा देकर रकम ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 21, 2026

बिलासपुर को मिली 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां:हादसा-जाम-क्राइम पर पुलिस देगी क्विक रिस्पांस, विधायक-अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

May 21, 2026

लू और हीट वेव का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी:बिलासपुर तीसरे दिन भी रहा सबसे गर्म, 10 साल में 5वीं बार पड़ी इतनी गर्मी

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071371
Views Today : 120
Views Last 7 days : 1851
Views Last 30 days : 4330
Total views : 93413
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.