![]()
बलौदाबाजार के गिधौरी में लक्की ड्रा और सेल प्रमोशन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम गिधौरी निवासी खगेन्द्र नाथ साहू (43) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी खगेन्द्र नाथ साहू ने सेल प्रमोशन ऑफर के तहत एक योजना चलाई थी। इसमें वह ग्रामीणों से प्रतिमाह 4000 रुपए और 2500 रुपए का सदस्यता शुल्क जमा करवाता था। शुरुआत में कुछ लोगों को लक्की ड्रा में पैसे वापस कर उसने ग्रामीणों का विश्वास जीता। विश्वास जीतकर 2 लाख की ठगी इसी विश्वास का फायदा उठाकर चूड़ामणि साहू और गीताराम साहू नामक दो ग्रामीणों ने कुल 2,00,000 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो कोई ड्रा निकाला और न ही उनकी रकम लौटाई। यह धोखाधड़ी 10 दिसंबर 2023 से 23 मार्च 2026 के बीच हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया (अपराध क्रमांक 94/2026, धारा 318(4) बीएनएस)। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया है। अन्य पीड़ितों से शिकायत दर्ज कराने की अपील पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ठगा है। इसलिए, गिधौरी पुलिस ने अन्य पीड़ितों से तत्काल थाना गिधौरी में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। गिरफ्तार आरोपी खगेन्द्र नाथ साहू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लोगों से ऐसे प्रलोभनों से बचने की सलाह दी गई है।
<
