Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर को मिली 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां:हादसा-जाम-क्राइम पर पुलिस देगी क्विक रिस्पांस, विधायक-अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Breaking News

बिलासपुर को मिली 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां:हादसा-जाम-क्राइम पर पुलिस देगी क्विक रिस्पांस, विधायक-अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By adminMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cover comp 9 1779335268
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cover comp 9 1779335268
बिलासपुर जिले में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए बुधवार को 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को रवाना किया गया। लाइव CCTV कैमरों और आधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस ये वाहन अब सड़क हादसों, ट्रैफिक जाम, चोरी-लूट, महिला अपराध और आगजनी जैसी घटनाओं में तेजी से मौके पर पहुंच सकेंगे। नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद पुलिसिंग में क्विक रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया जा रहा है। बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में डायल-112 की पुरानी गाड़ियां कंडम होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ऐसे में नई गाड़ियों का मिलना आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। विधायकों और पुलिस अफसरों ने दिखाई हरी झंडी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नई डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ऑनलाइन जुड़कर शुभकामनाएं दीं। वहीं मौके पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। बड़े थानों को मिलीं 2-2 डायल-112 गाड़ियां नई डायल-112 गाड़ियों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात किया गया है। कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी थानों को 2-2 वाहन आवंटित किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और सड़क हादसे, अपराध या अन्य आपात स्थितियों में पुलिस पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। लाइव CCTV से होगी निगरानी नई डायल-112 गाड़ियों में लाइव सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। इनकी मदद से सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम, तस्करी, चोरी, लूट, डकैती तथा महिला और बाल अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में भी ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई तकनीक से लैस इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। बता दें कि इससे पहले रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने प्रदेशभर के लिए 400 से अधिक आधुनिक डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
आईजी गर्ग बोले- ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी पहुंच आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि डायल-112 सेवा का विस्तार अब प्रदेश के सभी 33 जिलों तक कर दिया गया है। इस सेवा में पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं को भी जोड़ा गया है, जिससे लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर त्वरित सहायता मिल सकेगी। जनप्रतिनिधियों ने बताया भरोसे की सेवा तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि डायल-112 सेवा लोगों के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। वहीं, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी हादसे या अपराध की स्थिति में सबसे पहले पुलिस ही मौके पर पहुंचती है और यही सेवा लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करती है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि डायल-112 ने आम नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि पुलिस विभाग जिस संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में डायल-112 महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12वीं हिंदी पेपर-लीक…NSUI नेता को पेपर देने वाले अरेस्ट:PTI टीचर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम में बेचा गया था पेपर

May 21, 2026

12वीं हिंदी पेपर-लीक…NSUI नेता को पेपर देने वाले अरेस्ट:PTI टीचर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम में बेचा गया था पेपर

May 21, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:लोरमी और डिंडौरी ब्लॉक कमेटी ने नौलख्खा चौक पर दिया धरना

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071377
Views Today : 135
Views Last 7 days : 1866
Views Last 30 days : 4345
Total views : 93428
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.