Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » TS Singhdev claims five lakh cattle are missing from Chhattisgarh | TS सिंहदेव का दावा-छत्तीसगढ़ से पांच लाख गौ वंश गायब: भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर तस्करी का आरोप, पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार से मांगा जवाब – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

TS Singhdev claims five lakh cattle are missing from Chhattisgarh | TS सिंहदेव का दावा-छत्तीसगढ़ से पांच लाख गौ वंश गायब: भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर तस्करी का आरोप, पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार से मांगा जवाब – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 01 at 2159328376ab6d 1759336220
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 01 at 2159328376ab6d 1759336220

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा है कि सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में पशुधन में 40 प्रतिशत की कमी आई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 5 लाख गौ वंश गायब हो गए हैं। सिंहदेव ने आशंका जताई है कि बड़े पैमाने पर गौ वंश की तस्करी हो रही है। सिंहदेव ने कहा क

.

पूर्व डिप्टी सीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के काबिज होने के बाद बड़े पैमाने पर गौ वंश गायब हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब पांच लाख गौ वंश गायब हैं।

सरकार यह बताए कि गौ वंश में इतने बड़े पैमाने पर कमी क्यों आई है? क्या वे मर गए हैं या तस्करों ने उन्हें बाहर भेज दिया।

भाजपा सरकार में बीफ एक्सपोर्ट में बढ़ोत्तरी

TS सिंहदेव ने कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार के रहते हुए भी 4.3 अरब डॉलर के बीफ का एक्सपोर्ट किया जा रहा है। बीफ एक्सपोर्ट में भारत ब्राजील के बाद दूसरे नम्बर पर है। सबसे बड़ा बूचड़ खाना भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र, यूपी, बिहार में है और यह रिकार्ड में दर्ज है।

सिंहदेव ने कहा कि जब इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला सामने आया और जानकारी सार्वजनिक की गई तो उसमें भी यह बात सामने आई थी कि बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों से भाजपा ने भारी-भरकम चंदा लिया।

लोगों को गुमराह कर रही भाजपा

TS सिंहदेव ने कहा कि भाजपा देश के नागरिकों को किस हद तक गुमराह कर भावनात्मक माहौल बनाकर अपना राजनैतिक हित सिद्ध करना चाहती है, यह उजागर हो रहा है। सरगुजा में भी पशुधन की सेवा में लगे लोगों का कहना है कि मैनपाट सहित अन्य क्षेत्रों से सूरजपुर जिले से होते हुए यूपी, झारखंड गौ वंश की तस्करी की जा रही है।

सिंहदेव ने कहा कि वास्तविक रूप से पशुधन की जो सेवा होनी चाहिए वो प्रदेश में नहीं हो पा रही है। भाजपा ने घोषणा की थी कि गौ वंश अभ्यारण बनेंगे फिर कहा गौ वंश धाम बनाएंगे, फिर कहा कि एक पशु के लिए प्रतिदिन 10 रुपए दिया जाएगा, लेकिन इससे पशुधन को कितना चारा मिलेगा।

सिंहदेव ने कहा कि एक गौ वंश को न्यूनतम एक दिन में चार किलो चारा मिलना है उनके लिए पर्याप्त राशि की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है और बात करते है गौ वंश के सुरक्षा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इन परिस्थितियों के कारण ही व्यापक पैमाने पर गौ वंश की रक्षा के लिए गौठान बनाने की बात कही थी, जिसमे घुमंतू पशु को रखा जाएगा जहां उनके लिए चारा पानी की व्यवस्था थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया और अब आए दिन पशुधन की तस्करी हो रही है।

गौठानों को सरकार ने बंद किया सिंहदेव ने कहा कि गौ वंश की सेवा की दृष्टि से पहले सरकार बताए कि 5 लाख गौ वंश में कमी क्यों आई? क्या वे मर गए या तस्करी हो गई। इसके साथ ही 2023 तक को गौठान प्रचलन में थे उन्हें चालू कर चारा पानी की व्यवस्था की जाए।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, ननि नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, रेड क्रास सोसाइटी के सभापति आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, हेमंत सिन्हा, द्वितेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा:राज्य सरकार बुलाएगी 1 दिन का विशेष सत्र, सीएम बोले- निंदा प्रस्ताव पास करेंगे

April 21, 2026

नाम ट्रांसफर की फाइल दबाने वाले 2 अधिकारी मुख्यालय अटैच:काम पूरा होने के बाद भी नहीं दी फाइल, युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा

April 21, 2026

नक्सली खात्मे के बाद पहली बार दमके चेहरे:जहां दहशत थी, वहां 28 साल बाद लगा मेला, 138 गांव के लोग शामिल, पूजन के बाद थिरके

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068204
Views Today : 77
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4150
Total views : 89160
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.