Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Truck driver allegedly robbed of Rs 13 lakh | ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट: बयान में विरोधाभास, चोट के निशान नहीं; जशपुर पुलिस का शक और गहराया – Jashpur News
Breaking News

Truck driver allegedly robbed of Rs 13 lakh | ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट: बयान में विरोधाभास, चोट के निशान नहीं; जशपुर पुलिस का शक और गहराया – Jashpur News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9c1db4bf f149 4d98 807c 817c04aa5423 1764681953751
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर में एक ड्राइवर ने दावा किया कि उससे 13 लाख रुपए की लूट हुई है। उसने बताया कि झारखंड के रांची से आलू लेकर जशपुर लौटते समय चार अज्ञात बदमाशों ने उसके पास रखे पैसे लूट लिए। मामला बालाछापर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

चालक राकेश के अनुसार, वह रांची में ट्रक मालिक के देनदारों से पैसे वसूलकर जशपुर लौट रहा था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बालाछापर के पास उसने टॉयलेट के लिए ट्रक रोका। तभी पीछे से एक कार आकर रुकी, जिसमें से चार युवक उतरे और उस पर हमला कर दिया।

चालक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे डंडे और पत्थर से पीटा, उसके हाथ-पैर बांधे और जमीन पर गिराकर ट्रक में रखे 13 लाख रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। मोबाइल डंप डेटा भी ट्रेस किया गया। संभावित संदिग्धों और वाहन की तलाश में पुलिस की टीमें झारखंड के लिए रवाना भी हो गई है। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को चालक के बयान में कई गंभीर विरोधाभास मिले हैं।

d820ebb5 b95e 4580 9aa1 033943da9e5d 1764681953751

चालक के बयान में विरोधाभास उजागर

चालक ने पहले कहा कि उसके हाथ पीछे बांधे गए थे, लेकिन बाद में उसने बताया कि हाथ सामने बांधे गए थे। उसने हमलावरों की ओर से डंडे और पत्थर से हमला करने का दावा किया था। जबकि मेडिकल परीक्षण में उसके शरीर पर कोई चोट, लाल निशान, खरोंच या सूजन नहीं पाई गई।

चोटों के अभाव ने बढ़ाया संदेह

इसके अलावा चालक ने यह भी कहा कि हमलावरों ने उसे जमीन पर पटककर घसीटा, लेकिन उसके कपड़ों पर न तो मिट्टी के निशान मिले और न ही सुबह के समय होने वाली ओस की नमी के कोई चिन्ह। इन विरोधाभासों के कारण पुलिस का शक गहरा गया है।

रस्सी और मोबाइल बरामदगी ने खड़े किए सवाल

इसके अलावा, जांच के दौरान जिस रस्सी से बांधने का दावा किया गया था, वह चालक ने खुद ट्रक के ऊपर से उतारकर पुलिस को दी। जो संदेह को और बढ़ाता है। मोबाइल लूटने की बात के बावजूद चालक का मोबाइल पुलिस को डोडकचौरा ढाबा के पास सड़क किनारे गिरा हुआ मिला।

फोन मिलने से और गहराया शक

जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि फोन वास्तव में लुटेरों ने गिराया या चालक ने खुद गिराया। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस मामले को लूट मानते हुए आगे बढ़ रही है, लेकिन चालक के विरोधाभासी बयानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पुलिस दो संभावनाओं पर कर रही जांच

पुलिस की दृष्टि में यह मामला दो संभावनाओं में उलझा है। वाकई लूट की घटना घटित हुई या चालक ने खुद कहानी गढ़कर राशि गायब करने का प्रयास किया होगा। SSP शशि मोहन सिंह ने कहा मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

हमारी कोशिश है कि अगर ऐसी घटना हुई है तो दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। बयान में आए विरोधाभासों को भी गंभीरता से जांच के दायरे में लिया गया है।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073953
Views Today : 603
Views Last 7 days : 2176
Views Last 30 days : 6841
Total views : 98640
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.