![]()
भास्कर न्यूज | शंकरगढ़ विकासखंड के बचवार स्थित लक्ष्य शिक्षण संस्थान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के छोटे पुत्र साहिबजादे फतेह सिंह और साहिबजादे जोरावर सिंह के अद्
.
कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अग्निवीर सेना की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पिंकू, जिंदल, देवनंदन, विवेक व किसुन ने साहिबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह के साहस व बलिदान पर कहा कि आज के समय में हम छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाते हैं, जबकि इन वीर बालकों ने िसर्फ 6 और 8 साल की आयु में अत्याचारों के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उन्होंने बच्चों को सत्य, साहस और निर्भीकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने कहा कि मुगल शासकों द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन और प्रलोभन देने के बावजूद दोनों साहिबजादों ने अपने धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अंततः उन्हें जीवित दीवार में चुनवा दिया गया, पर उन्होंने निडर होकर अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका यह त्याग आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाला है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने वीर बालकों के बलिदान को नमन किया। इस दौरान संस्थान के सभी स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि, छात्र-छात्राएं और अन्य।
<
