Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tribal youth writes to President seeking advice | आदिवासी युवक ने राष्ट्रपति को पत्र लिख मांगी सलाह: न्याय न मिलने पर पूछा- आत्महत्या करूं या प्रताड़ित करने वालों का मर्डर करूं? – Kondagaon News
Breaking News

Tribal youth writes to President seeking advice | आदिवासी युवक ने राष्ट्रपति को पत्र लिख मांगी सलाह: न्याय न मिलने पर पूछा- आत्महत्या करूं या प्रताड़ित करने वालों का मर्डर करूं? – Kondagaon News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aea8f05c 64f0 4918 a690 866a9cd9bc24 1760508493303
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव जिले के एक आदिवासी युवक ने न्याय न मिलने से व्यथित होकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। युवक ने पत्र में पूछा है कि जब उसकी शिकायत पर 1 साल 8 महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जबकि गैर-आदिवासी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है, तो ऐसे में वह

.

मामला आजाक थाना क्षेत्र का है। 14 अक्टूबर को यह आवेदन कोंडागांव के रहने वाले रामचंद मरकाम ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा है। दरअसल युवक का कहना है कि कुछ सामान्य वर्ग के लोगों ने उसके जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है।

कोंडागांव के रहने वाले रामचंद मरकाम ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

कोंडागांव के रहने वाले रामचंद मरकाम ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

स्वयं विवेचक बनकर अप्रमाणित घोषित करने का आरोप

रामचंद ने अपने पत्र में बताया है कि उन्होंने आजाक थाना कोंडागांव के थाना प्रभारी को आदिवासी प्रताड़ना के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया था।

1 वर्ष 8 माह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी, लेकिन वहां से भी कोई परिणाम नहीं मिला।

उनका आरोप है कि गैर-आदिवासी पुलिस अधिकारी बिना एफआईआर दर्ज किए ही स्वयं विवेचक बनकर उनकी शिकायत को अप्रमाणित घोषित कर रहे हैं। वहीं, किसी गैर-आदिवासी व्यक्ति के झूठे आवेदन पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर आदिवासी को जेल भेज दिया जाता है।

आदिवासियों को प्रताड़ित करने का आरोप

रामचंद ने पत्र में लिखा है कि जिले में पुलिस और राजस्व प्रशासन के कई पदों पर बैठे गैर-आदिवासी अधिकारी दोहरे मापदंड अपनाकर आदिवासियों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री और अनुसूचित जनजाति आयोग को भी इस संबंध में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला।

रामचंद ने लिखा, “मैं संविधान में विश्वास रखने वाला सीधा-सादा आदिवासी हूं। लेकिन लगातार उपेक्षा और अन्याय ने मेरे विश्वास को तोड़ दिया है। प्रशासनिक उदासीनता ने मुझे आत्मघाती या असंवैधानिक कदम उठाने के लिए मानसिक रूप से मजबूर कर दिया है।”

उन्होंने राष्ट्रपति से सीधे पत्र लिखकर यह बताने की सलाह मांगी है कि क्या उन्हें अपने परिवार सहित आत्महत्या कर लेनी चाहिए।

whatsapp image 2025 10 15 at 114040 1760511313
whatsapp image 2025 10 15 at 114039 1760511328
whatsapp image 2025 10 15 at 114040 1 1760511340



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आगजनी में ध्वस्त बिल्डिंग,24 घंटे में तोड़ने का आदेश:मुकेश प्लास्टिक की असुरक्षित बिल्डिंग हटाने निगम आयुक्त का फरमान,आज पहुंच सकती है जांच टीम

April 27, 2026

रायगढ़ में शादी का वादा कर युवती से रेप:मेट्रिमोनियल साइट पर हुई जान-पहचान, खुद को रेलवे का जेई बताया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

April 27, 2026

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज:विपक्ष बोला- जल संकट, सड़क और पेंशन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बुलाई बैठक

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068891
Views Today : 43
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4072
Total views : 89874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.