Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आगजनी में ध्वस्त बिल्डिंग,24 घंटे में तोड़ने का आदेश:मुकेश प्लास्टिक की असुरक्षित बिल्डिंग हटाने निगम आयुक्त का फरमान,आज पहुंच सकती है जांच टीम
Breaking News

आगजनी में ध्वस्त बिल्डिंग,24 घंटे में तोड़ने का आदेश:मुकेश प्लास्टिक की असुरक्षित बिल्डिंग हटाने निगम आयुक्त का फरमान,आज पहुंच सकती है जांच टीम

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 24 at 205442 1777263782
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 24 at 205442 1777263782
अंबिकापुर में मुकेश प्लास्टिक-पटाखा होलसेल दुकान में लगी भीषण आग से क्षतिग्रस्त हुए तीन मंजिला भवन को 24 घंटे में तोड़ने का आदेश नगर निगम आयुक्त ने जारी किया है। संस्थान में गुरूवार को लगी भीषण आग के कारण बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया है और दो कालम के भरोसे खतरनाक ढंक से बिल्डिंग अटकी हुई है। आगजनी की जांच के लिए कलेक्टर द्वारा गठित टीम सोमवार को मौके पर जांच के लिए पहुंच सकती है। राममंदिर रोड की गली में संचालित मुकेश प्लास्टिक में लगी भीषण आग से तीन मंजिला मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के आधा दर्जन घर भी इसकी चपेट में आ गए। रविवार शाम तक भी बिल्डिंग के बेसमेंट में आग सुलगती रही। खतरनाक तरीके से खड़े बिल्डिंग से आसपास के घरों को खतरा बना हुआ है। 24 घंटे में डिसमेंटल का आदेश
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने इस बिल्डिंग को खतरनाक श्रेणी में घोषित किया है। रविवार 26 अप्रैल की शाम आयुक्त ने संचालक मुकेश अग्रवाल को नोटिस जारी कर 24 घंटे में असुरक्षित भवन को सुरक्षित तरीके से हटाने का आदेश दिया है। संचालक द्वारा 24 घंटे में बिल्डिंग को सुरक्षित तरीके से डिसमेंटल नहीं किया गया तो नगर निगम इसपर कार्रवाई करेगी। देखिए ये तस्वीरें-

आज पहुंच सकती है जांच टीम
भयावह आगजनी में आसपास के आधा दर्जन घर भी आग की चपेट में आ गए थे। इनमें से एक प्रभावित प्रतुल्य पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने मुकेश पटाखा एजेंसी के संचालक मुकेश अग्रवाल एवं उनके करीबी रिश्तेदार प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आगजनी के दौरान बिल्डिंग में बड़े पैमाने पर पटाखों के विस्फोट हुए। इसपर कांग्रेस ने जांच व कार्रवाई की मांग की है। सरगुजा कलेक्टर ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई हैै, जिसमें एसडीएम, सीएसपी, फारेंसिक एक्सपर्ट सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। टीम ने जांच शुरू नहीं की है, इधर बिल्डिंग को डिसमेंटल का आदेश जारी हो गया है। सोमवार को जांच टीम मौके पर पहुंच सकती है। जांच टीम बिल्डिंग में आगजनी के कारणों, सुरक्षा उपायों एवं विशेष रूप से विस्फोटक अधिनियम की अवहेलना की जांच करेगी। इस मामले में लापरवाही मिली तो प्रशासन भी अलग से एफआईआर दर्ज करा सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.