Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में शादी का वादा कर युवती से रेप:मेट्रिमोनियल साइट पर हुई जान-पहचान, खुद को रेलवे का जेई बताया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायगढ़ में शादी का वादा कर युवती से रेप:मेट्रिमोनियल साइट पर हुई जान-पहचान, खुद को रेलवे का जेई बताया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001428755 1777228782
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001428755 1777228782
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की पहचान युवक से मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 33 साल की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2023 में मेट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान भिलाई नगर, जिला दुर्ग निवासी लखन कुमार पटनायक (37) से हुई थी। इस दौरान उसने खुद को रेलवे में जेई बताकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और लखन कुमार उसे शादी का भरोसा दिलाता रहा। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 14 दिसंबर 2025 को लखन उसके स्थित घर पहुंचा। उस समय युवती के परिजन घर पर नहीं थे और वह अकेली थी। इस दौरान लखन कुमार ने उसका फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी से इनकार कर संपर्क तोड़ा बाद में जब युवती के परिजनों ने सगाई और शादी की बात आगे बढ़ाई, तो लखन टालमटोल करता रहा। उसने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने से इनकार कर दिया और कोर्ट मैरिज की बात कही। इसके बाद मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी की गई, लेकिन लखन कुमार ने शादी से साफ इंकार कर दिया और युवती से पूरी तरह संपर्क खत्म कर लिया। आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया ऐसे में जब पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, तो तमनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि शादी का झांसा देकर महिलाओं का विश्वास तोड़ने और उनका शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.