Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tourist bus going to Tirupati collides with a tree | तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई: राजनांदगांव के 1 युवक की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल, 30-40 यात्री थे सवार – Chhattisgarh News
Breaking News

Tourist bus going to Tirupati collides with a tree | तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई: राजनांदगांव के 1 युवक की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल, 30-40 यात्री थे सवार – Chhattisgarh News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1003617019 1766034545
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बस की खिड़की तोड़कर यात्री बाहर निकले।

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। घायलों में 1 महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार

.

जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट दर्शनार्थी बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। इस बस में दुर्ग समेत रायपुर के भी दर्शनार्थी थे। पुलिस के मुताबिक, बस में रायपुर के ज्यादा सवारी थे। बस में करीब 30 से 40 दर्शनार्थी थे। वहीं आज सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक की मौत

हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। पेड़ से टक्कर इतनी जोर की थी कि एक युवक तारकेश्वर साहू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ये राजनांदगांव जिले का रहने वाला था। इस टूरिस्ट बस में सहायक के काम के लिए आया था। वहीं हादसे के बाद अन्य यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले।

मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई थी।

बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सभी यात्रियों को पुलिस वाहन में भानपुरी पुलिस थाना लाया गया है। जहां इनके आगे की व्यवस्था होने से पहले ठहरने का बंदोबस्त किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075204
Views Today : 324
Views Last 7 days : 3168
Views Last 30 days : 9996
Total views : 104225
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.