Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
Breaking News

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

By adminJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9312d672 88af 4e39 9d04 f48a452fef09 1782137153095
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9312d672 88af 4e39 9d04 f48a452fef09 1782137153095
मनेन्द्रगढ़ में चोरी के शक में एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के बिछली गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम कठौतिया की रहने वाली प्रमिला अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए पिछले डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी। 14 जून की रात उसका पति राजकुमार गोड़ शराब के नशे में उसके मायके पहुंचा और पत्नी को साथ चलने के लिए कहने लगा। पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद राजकुमार वहां से चला गया। पति की तलाश में निकली प्रमिला रात करीब तीन बजे ग्राम बिछली पहुंची, जहां उसे राजकुमार सड़क किनारे मिला। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों पर चोरी की नीयत से गांव में आने का संदेह जताने लगे। महिला द्वारा लगातार समझाने के बावजूद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में राजकुमार के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रमिला भी घायल हो गई। परिजनों ने राजकुमार को पहले 220 बिस्तरों वाले मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकुमार की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने गजरूप सिंह (पिता स्व. हरिलाल सिंह), मनोज सिंह (पिता नारायण सिंह) और कौशल सिंह (पिता सुद्ध सिंह) तीनों बिछली निवासियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी प्रमिला का इलाज अभी जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075191
Views Today : 311
Views Last 7 days : 3155
Views Last 30 days : 9983
Total views : 104212
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.