Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tomato cultivation broke the back | टमाटर की खेती ने तोड़ी कमर: फसल कमजोर, ​सप्लाई कर्नाटक से; बीते दिसंबर से 4 गुना ज्यादा दाम, 50 रुपए किलो – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Tomato cultivation broke the back | टमाटर की खेती ने तोड़ी कमर: फसल कमजोर, ​सप्लाई कर्नाटक से; बीते दिसंबर से 4 गुना ज्यादा दाम, 50 रुपए किलो – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1766182559
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1766182559

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सीजन में देर तक हुई भारी बारिश ने टमाटर की खेती की कमर तोड़ दी है। प्रति एकड़ 15 से 20 टन तक की फसल बर्बाद हो गई। इसका असर बाजार पर दिख रहा है। बीते साल दिसंबर में 10 से 12 रुपए किलो मिलने वाला टमाटर इस साल 45 से 50 रुपए क

.

कई किसानों की पहली फसल पूरी तरह खराब हुई, जबकि दूसरी फसल भी पिछड़ गई। भास्कर ने धमधा और लुड़ेग के किसानों से बात कर उनकी परेशानियां जानीं। दिवाली के बाद आमतौर पर स्थानीय फसल आने से बेंगलुरु से टमाटर की आवक बंद हो जाती थी। इस बार स्थिति उलट है। बिलासपुर संभाग के 8 जिलों से तिफरा थोक मंडी में रोज 200 टन टमाटर आता है, जबकि दुर्ग और बिलासपुर से 50 टन सप्लाई हो रही है।

सबसे बड़े रकबे वाले दुर्ग जिले में तबाही: टमाटर का सबसे ज्यादा रकबा इसी जिले का है। उसमें भी धमधा में ज्यादा खेती होती है। पर इस साल हालात खराब हैं। सूरजपुरा के किसान दिलेश्वर पटेल की 10 में से 8 एकड़ फसल खराब हो गई। गांव के तीन चौथाई फसल तबाह है। डंगनिया, बंधराज और बोरिया में यही हाल है।

प्रदेश में 61 हजार हेक्टेयर रकबा, दुर्ग, जशपुर, कोंडागांव में सर्वाधिक

छत्तीसगढ़ में 61 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में टमाटर की पैदावार 10.35 लाख टन से ज्यादा होती है। उद्यानिकी विभाग के अनुसार दुर्ग में सर्वाधक करीब साढ़े 9 हजार हेक्टेयर, जशपुर में 5 हजार, कोंडागांव में 4 हजार, रायगढ़ और बिलासपुर में 3.5 हजार हेक्टेयर में टमाटर उगता है। बीते 5 साल में टमाटर का रकबा 3502 हेक्टेयर घटा है। 2019-20 में 64,717 हेक्टेयर में खेती हुई थी, जो 2023-24 में घटकर 61,215 हेक्टेयर रह गई।

पौधों में टमाटर लदे रहते थे, इस बार लगभग गायब

जशपुर: बाद में खेती करने वाले किसान निराश, उत्पादन आधा

जशपुर के पत्थलगांव, लुड़ेग और आसपास के इलाकों में टमाटर किसानों को दाम तो अच्छे मिल रहे हैं, लेकिन पैदावार आधी है। किसान जितेंद्र खुंटिया के मुताबिक एक एकड़ में जहां 800 कैरेट निकलते थे, इस बार 400 कैरेट भी मुश्किल हैं। लुड़ेग बाजार में 100 पिकअप की जगह अब 20 पिकअप ही आ रहे हैं। सरईटोला, डूमरबहार, लुडेग, चिकनीपानी के किसान नुकसान में हैं।

बिलासपुर: दोबारा लगानी पड़ी फसल, फरवरी में फसल आएगी

सेंदरी के किसान सुरेंद्र कश्यप बताते हैं कि बारिश से पहले लगाई गई फसल पूरी तरह तबाह हो गई। दोबारा बुवाई करनी पड़ी। विंध्यासार के मनीष कश्यप के अनुसार ब्लाइट रोग ने नुकसान पहुंचाया। रतनपुर के अशरफ बेग कहते हैं कि बारिश से फंगस फैल गया, जिससे पहले जहां एक पौधे से 14 किलो फल मिलता था, अब आधा मिलना भी मुश्किल है। फसल फरवरी में आएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.