![]()
5 नवंबर को होने वाले सूर्यकिरण एरोबेटिक शो की वजह से रायपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एयर शो के चलते विमानों का टेकऑफ़ और लैंडिंग रोकी जाएगी। इस दौर
.
किन फ्लाइटों पर पड़ा असर
शनिवार को लखनऊ से आने वाली फ्लाइट 9:15 की जगह 8:15 पर ही पहुंच गई। वहीं दिल्ली की सुबह 8:40 की फ्लाइट अब 10:10 पर, हैदराबाद की 8:45 वाली फ्लाइट 12:20 पर, भुवनेश्वर की 1:25 की फ्लाइट 1:15 पर और दिल्ली की 1:45 वाली फ्लाइट 2:10 पर रायपुर पहुंची।एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 4 और 5 नवंबर को अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी पहले से जांच लें क्योंकि रिहर्सल और एयर शो के दौरान उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
5 नवंबर को होगा सूर्यकिरण एरोबेटिक शो
भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम पहली बार रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाएंगी।यह ऐतिहासिक एयर शो नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा, जहां हजारों लोग वायुसेना के शौर्य और तिरंगे की झिलमिलाती छटा का नज़ारा देख सकेंगे।
वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि 4 नवंबर को रिहर्सल और 5 नवंबर की सुबह 10 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट्स करीब 40 मिनट तक लगातार आसमान में करतब दिखाएंगे। इनमें “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसे फार्मेशन शामिल रहेंगे।
पैराट्रूपर्स दिखाएंगे फ्री फॉल जंप
शो की सबसे रोमांचक झलक होगी आकाश गंगा टीम का प्रदर्शन, जिसमें कमांडो 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप करेंगे। यह वही तकनीक है जिसे दुनिया की स्पेशल फोर्स गुप्त अभियानों में अपनाती हैं।
वायुसेना अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर के लोग पहली बार इतने करीब से सूर्यकिरण टीम और पैराट्रूपर्स के शौर्य का गवाह बनेंगे। राज्योत्सव के 25वें वर्ष में यह कार्यक्रम देशभक्ति और रोमांच का संगम साबित होने जा रहा है।
<
