कोरबा में नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सीएसपी भूषण एक्का के निर्देश पर सभी थानों में दुर्गा पंडाल समितियों के साथ बैठक की गई है।
.
पूजा पंडालों और मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीजे बजाने की अनुमति रात 10 बजे तक ही रहेगी। सिटी कोतवाली टीआई एम.बी. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीमें पूजा पंडालों और गरबा-डांडिया स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
भीड़भाड़ वाले इलाकों, डांडिया पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए यातायात पुलिस मुख्य मार्गों पर निगरानी रख रही है।

धार्मिक आयोजन में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम
आयोजन समितियों से कहा गया है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने कीमती सामान और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। पुलिस प्रशासन की इन कोशिशों से श्रद्धालु बिना किसी डर के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं।



<
