Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » TI ने बीच बाजार में व्यापारी को जड़ा थप्पड़, VIDEO:बोराई में गाड़ी नहीं रोकने पर बहस, गाली गलौज की, कहा- थाने ले जाकर मारूंगा
Breaking News

TI ने बीच बाजार में व्यापारी को जड़ा थप्पड़, VIDEO:बोराई में गाड़ी नहीं रोकने पर बहस, गाली गलौज की, कहा- थाने ले जाकर मारूंगा

By adminMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
91f19fda 525a 4c15 a93b 944d1cf204a2 1777643274983
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



91f19fda 525a 4c15 a93b 944d1cf204a2 1777643274983
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाके पर गाड़ी नहीं रोकने पर बाजार में टीआई ने एक व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया। गाली-गलौज करते हुए कहा कि थाने ले जाकर मारूंगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, टीआई नरेंद्र सिंह एक व्यापारी को थप्पड़ मारते और उससे बहस कर रहा है। वीडियो में टीआई यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि, वह व्यापारी को थाने ले जाकर मारेगा। बाद में थप्पड़ मारने से भी मुकर गया। देखिए तस्वीरें…

अब जानिए पूरा मामला दरअसल, पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन ने बताया कि, वह हर हफ्ते की तरह शुक्रवार को बोराई के साप्ताहिक बाजार में मुर्गा खरीदने और बेचने आ रहा था। बोराई नाके पर गाड़ी रोकी जा रही थी, लेकिन बाजार पहुंचने में देरी होने के कारण वह गाड़ी नहीं रोक पाया। इसके बाद टीआई ने उसे बीच बाजार में रोका, गाली-गलौज कर धमकी दी और बहस के दौरान थप्पड़ मार दिया। शब्बीर मेमन ने यह भी आरोप लगाया कि, नाके पर एंट्री फीस के नाम पर गाड़ियां रोकी जाती हैं। व्यापारी को थप्पड़ मारने से मुकरा टीआई वायरल वीडियो में टीआई पहले व्यापारी को थप्पड़ मारते और गाली देते दिख रहा है। कुछ देर बाद वह आसपास के लोगों से भी बहस करते नजर आ रहा। यह भी कह रहा है कि, उसने व्यापारी को थप्पड़ नहीं मारा है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग थप्पड़ मारने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि, ओडिशा की तरफ से आ रही पिकअप को बोराई नाका के पास रोका गया था, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसके बाद टीआई के साथ बहस हुई और यह घटना घटी। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग की जाती है। इसलिए सभी गाड़ियों को रोककर चेक किया जाता है। इसलिए उसे भी रुकवाया गया होगा। हालांकि, अभी तक व्यापारी की तरफ से थाने में इसकी शिकायत नहीं की गई है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ASI ने BJP कार्यकर्ता को जड़े 20 थप्पड़, LIVE-VIDEO:कान सुन्न पड़ा, केस की जानकारी मांगने थाने गया था, अधिकारी बोले- नेतागिरी निकाल दूंगा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने कनपटी पर 20 थप्पड़ जड़ दिए। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया। ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:4 जवान शहीद, पति पर फेंका खौलता पानी, स्कूल में आग, गर्मी से बचने मोहल्ले में फव्वारा लगाया

May 2, 2026

मैनपाट में हाथियों का आतंक, स्कूल-घरों में तोड़फोड़:फसलों को भी पहुंचाया नुकसान, रतगजा कर रखवाली कर रहे ग्रामीण

May 2, 2026

धमतरी में भीषण गर्मी से राहत के लिए अनोखी पहल:सड़क पर लगाए फुहारे, राहगीरों को मिल रही ठंडक

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069552
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1023
Views Last 30 days : 4215
Total views : 90595
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.