![]()
सरगुजा जिले के मैनपाट में हाथियों के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों ने ग्राम कंडराजा के प्रायमरी व मिडिल स्कूल में तोड़फोड़ की। ग्राम चोरकीपानी में दो घरों एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण रतजगा कर घरों की रखवाली कर रहे हैं। मैनपाट में 14 हाथी अलग-अलग दल के रूप में विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथियों का दल कंडराजा पहुंचा। हाथियों ने प्रायमरी व मिडिल स्कूल में तोड़फोड़ की। हाथियों ने स्कूल में रखे MDM के चावल को खा लिया। स्कूल के टेबल, कुर्सी को भी नुकसान पहुुंचाया है। घरों को तोड़ा, रातभर घरों की रखवाली कर रहे ग्रामीण
हाथियों ने ग्राम चोरकीपानी में दो घरों को तोड़ दिया है एवं फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के अनुसार 14 हाथी दो अलग- अलग दलों में बंटकर लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी दीवारों को तोड़कर अंदर घुस गए। हाथियों ने घर में रखा अनाज खा लिया। चोरकीपानी के रामू राम ने बताया कि रात को सोते ही नहीं हैं डर लगता है कि कहीं हाथी आ जाएं। बच्चे-बुजुर्ग भयभीत हैं। कंडराजा की महिला लक्ष्मी कहती हैं कि फसलें भी बर्बाद हो रही हैं घर टूट गए हैं। हाथियों से दूर रहने की हिदायत फारेस्ट एसडीओ वन सपना मुखर्जी ने बताया कि हमारी टीम 24 घंटे हाथियों की निगरानी कर रही है। ट्रैकिंग से उनके मूवमेंट का पता लगाया जा रहा है। रेंजर प्रशांत ने कहा कि ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है। हम क्षति का आंकलन कर रहे हैं और प्रभावितों को मुआवजा दिलवाएंगे। विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि रात में घरों के बाहर न निकले, हाथियों के नजदीक न जाएं, बच्चों को अकेला न छोड़ें।
<
