Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Three youths died in two road accidents in Balod. | बालोद में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत: तीन घायल, घोठिया और बेलौदी-निपानी मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी – Balod News
Breaking News

Three youths died in two road accidents in Balod. | बालोद में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत: तीन घायल, घोठिया और बेलौदी-निपानी मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी – Balod News

By adminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09fa79d0 bb30 4408 9f51 aa07fa754b14 1767370079
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बालोद पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और हादसों में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

.

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

पहली घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया में दोपहर 12 बजे हुई। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में मृतकों की पहचान पल्लेकसा धोबनी निवासी नागेश भुआर्य (22 वर्ष), पिता घनश्याम और मड़ियाकट्टा निवासी हेमलाल (45 वर्ष), पिता रमेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है।

बालोद में बेलौदी और निपानी के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

बालोद में बेलौदी और निपानी के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

शोक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे युवक की सड़क हादसे में मौत

दूसरी घटना बेलौदी और निपानी के बीच हुई, शोक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान बगदई (गुरुर) निवासी 22 वर्षीय रूपेश भुआर्य, पिता तुकाराम भुआर्य के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद सुर्रा (गुरुर) निवासी 18 वर्षीय हरिशंकर पिस्दा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

07c5bcac a66a 4abb afbd 83d808099c42 1767369948

बालोद पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। रूपेश अपने दोस्त हरिशंकर के रिश्तेदार के यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसके बाद दोनों सामान खरीदने हल्दी गए थे। लौटते समय बेलौदी और निपानी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। देर शाम मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त की गई।

बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077004
Views Today : 291
Views Last 7 days : 4339
Views Last 30 days : 12027
Total views : 107232
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.