Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Three employees suspended in Manendragarh | मनेंद्रगढ़ में हड़ताल के दौरान मांगा समर्थन, तीन कर्मचारी निलंबित: स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, विपक्ष ने कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Three employees suspended in Manendragarh | मनेंद्रगढ़ में हड़ताल के दौरान मांगा समर्थन, तीन कर्मचारी निलंबित: स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, विपक्ष ने कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
808dac82 d1f6 4314 a633 88ef766580bf 1767261283174
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) जिले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के तीन पदाधिकारियों को निलंबित किए जाने के बाद मामला गरमा गया है। कलेक्टर के निर्देश पर पहले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिसके बाद तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।

.

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने मनेंद्रगढ़ विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले को लेकर सरगुजा कमिश्नर से बात की है।

e54e83d4 b6ba 4723 80ec 633ca00a80ce 1767261265887

विपक्ष ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया

वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर शासन-प्रशासन पर हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रांताध्यक्ष गुलाब कमरों ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि यह निलंबन नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग है और जिला प्रशासन खुद को सरकार से ऊपर समझ रहा है।

गुलाब कमरों ने रायपुर स्थित इंद्रावती भवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हड़ताल के दौरान पूरा कामकाज ठप रहा था। किसी भी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, और वे स्वयं वहां उपस्थित थे, फिर भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बावजूद, कहीं भी इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई नहीं हुई थी।

02b93106 6e7f 44da a556 a9ce7e01dbe4 1767261265890

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों से समर्थन मांगने पर हुई थी कार्रवाई

दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तीन पदाधिकारी अपनी तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों से हड़ताल का समर्थन मांगने गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने पुलिस बुलाकर तीन शासकीय कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

इसके साथ ही, कार्य में बाधा का हवाला देते हुए शिक्षक गोपाल सिंह, सफाई कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद और राजस्व निरीक्षक संजय पाण्डेय को बिना किसी पूर्व नोटिस और सुनवाई के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने निलंबन आदेश को तत्काल वापस लेने और कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दमनात्मक कार्रवाई जारी रही, तो आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076832
Views Today : 88
Views Last 7 days : 4136
Views Last 30 days : 11824
Total views : 107029
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.